विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में हैं दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 16 Nov 2017 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 10:33 AM (IST)

स्मार्टफोन का तेज काम करना पूरी तरह से उसके प्रोसेसर पर निर्भर करता है। जानें क्या होता है प्रोसेसर और कैसे करता है काम

इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में हैं दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर
इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में हैं दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर

नई दिल्ली (शिल्पा श्रीवास्तवा)। स्मार्टफोन का तेज काम करना उसके प्रोसेसर पर निर्भर करता है। जिस फोन में जितना फास्ट प्रोसेसर लगा होगा वो उतना ही बेहतर तरीके से काम करेगा। इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दमदार प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे प्रोसेसर क्या होता है और वो कैसे काम करता है।

क्या होता है प्रोसेसर?

किसी भी स्मार्टफोन के लिए उसका प्रोसेसर एक अहम कारक होता है। फोन के प्रोसेसर के पर ही उसकी स्पीड निर्धारित होती है। प्रोसेसर में दिए गए क्लॉक रेट और कोर्स से यह पता चलता है कि प्रोसेसर कितना ज्यादा पावरफुल है। इनके अलावा प्रोसेसर के SoC यानी सिस्टम ऑन ए चिप का भी अहम योगदान होता है। प्रोसेसर के SoC में CPU सेंट्रल प्रॉसेसिंग यूनिट, ग्राफिक्स प्रॉसेसिंग यूनिट (GPU) इंटीग्रेटेड होता है। आपको बता दें कि अभी मार्किट में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मौजूद है। इसे कई हाई-एंड स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट:

टैक एक्सपर्ट विभा सचदेवा के अनुसार, "अच्छी रैम के साथ एक दमदार प्रोसेसर आपके स्मार्टफोन के लिए जरूरी होता है। एक स्मार्टफोन खरीदने का फैसला करते समय लोग अमूमन फोन के स्क्रीन के आकार और कैमरा जैसे फीचर्स पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन उन्हें एक अच्छे प्रोसेसर के साथ बढ़िया रैम पर भी गौर करना चाहिए। यह आपके फोन की स्मूथ परफार्मेंस को सुनिश्चित करता है क्योंकि यह ऑप्टिमाइजेशन को बढ़ाता है।"  

कैसे काम करता है प्रोसेसर?

स्मार्टफोन्स में डूयल-कोर, क्वाड-कोर, हेक्सा-कोर और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाता है। आपको बता दें कि ड्यूल-कोर में दो प्रोसेसर एक साथ काम करते हैं। क्वाड-कोर में 4, हेक्सा-कोर में 6 और ऑक्टा-कोर में 8 प्रोसेसर एक साथ काम करते हैं। इन सभी में ऑक्टा-कोर सबसे लेटेस्ट है।

जानें दमदार प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन्स के बारे में:

Samsung Galaxy S8:

यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसे वर्ष 2017 में ही पेश किया गया है। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनोस 8895 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैड्रैगन 835 का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम से लैस है। इस फोन की कीमत लगभग 67,000 रुपये है।

Google Pixel और Google Pixel 2:

गूगल पिक्सल में कंपनी ने 1.6 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। स्नैपड्रैगन 835 के मुकाबले यह प्रोसेसर थोड़ा कमजोर है। वहीं, गूगल पिक्सल 2 में 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों ही फोन्स में 4 जीबी रैम दी गई है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमश: 34,999 रुपये और 61,000 रुपये है।

Nokia 8:

इस फोन की कीमत 36,999 रुपये है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में एक और खासियत भी है। इसमें एंड्रॉयड का प्योर वर्जन यानी स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है।

Samsung Galaxy Note 8:

इस फोन की कीमत करीब 67,000 रुपये है। यह फोन 1.7 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनोस 9 ऑक्टा 8895 प्रोसेसर से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 चिप दी गई है। साथ ही फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। लुक और डिजाइन के मामले यह फोन काफी प्रीमियम लगता है।

Oneplus 5:

इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 2.45 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6 और 8 जीबी रैम दी गई है। इसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू है।

साथ ही विभा सचदेवा ने यह भी बताया कि सैमसंग गैलेक्सी C5 और C7 Pro, मोटो Z2 Play 32 GB,/64 GB, शाओमी रेडमी 4 प्राइम, आसुस जेनफोन 3 Zoom ZE553KL और शाओमी रेडमी नोट 4X जैसे फोन भी बढ़िया प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:

खरीदना है नया स्मार्टफोन तो इन हैंडसेट्स पर मिल रहा है 21000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

8GB रैम है इन स्मार्टफोन्स की खासियत, देखें लिस्ट

गूगल प्ले स्टोर से UC ब्राउजर को हटाया गया, डाटा चोरी का आरोप

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।