विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई भारी कटौती, देखिए लिस्ट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 08:08 AM (IST)

कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन लेने का यह अच्छा मौका है। कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है

इन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई भारी कटौती, देखिए लिस्ट
इन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई भारी कटौती, देखिए लिस्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में मौजूद कुछ हैंडसेट्स की कीमत में कटौती की गई है। फोन निर्माता कंपनी इनफोकस ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत को कम कर दिया है। वहीं, इससे पहले कुछ प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट्स की कीमतों में कटौती की थी। इनमें सैमसंग, एलजी और वीवो जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Infocus Snap 4 और Turbo 5 Plus की कीमत हुई कम:

इनफोकस स्नैप 4 को 11,999 रुपये और टर्बो 5 प्लस को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इनकी कीमत को 2,000 रुपये कम कर दिया है। यह कटौती सीमित समय के लिए ही है। कटौती के बाद इनफोकस स्नैप 4 को 9,999 रुपये में और टर्बो 5 प्लस को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन्हें एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ये दोनों फोन्स कम कीमत में अमेजन पर 1 से 4 नवंबर तक ही उपलब्ध हैं।

LG V20:

LG के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 54,999 रुपये में लॉन्च किया था। लॉन्च से अब तक इस फोन की कीमत में करीब 25,230 रुपये की कटौती हो चुकी है। यह फोन करीब 30,000 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S8+:

सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8+ को हाल ही में 74,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में 9,090 रुपये की कटौती की थी जिसके बाद इसे 65,810 रुपये में खरीद जा सकता है।

Samsung Galaxy A7:

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत में 7,590 रुपये की कटौती हुई है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 34,490 रुपये थी। कटौती के बाद इसे करीब 22,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo V5 Plus:

वीवो ने साल की शुरुआत में V5 प्लस स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 4,990 रुपये की कटौती की है जिसके बाद इसे 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

नोकिया से लेकर शाओमी तक अक्टूबर 2017 में इन 10 स्मार्टफोन्स ने दी दस्तक

ओप्पो और शाओमी आज भारत में लॉन्च करेंगी नए स्मार्टफोन्स, जानें क्या होगा खास

एयरटेल बंद कर सकती है अपनी 3जी सर्विस, 2जी और 4जी सेवा रहेगी जारी
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।