विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओप्पो और शाओमी भारत में लॉन्च करेंगे नए स्मार्टफोन्स, जानें क्या होगा खास

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 10:59 AM (IST)

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीन की दो स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं

ओप्पो और शाओमी भारत में लॉन्च करेंगे नए स्मार्टफोन्स, जानें क्या होगा खास
ओप्पो और शाओमी भारत में लॉन्च करेंगे नए स्मार्टफोन्स, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो आज भारत में F5 हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है। इसे मुंबई में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इस फोन को सबसे पहले फिलीपींस में पेश किया गया था। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 15,990 फिलीपीन पेसो यानी करीब 19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इसके अलावा चीन की ही फोन निर्माता कंपनी शाओमी भी आज भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो इन स्मार्टफोन्स को बेहतर सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोन्स को नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी MIUI 9 के लॉन्च को लेकर भी घोषणा कर सकती है।

Oppo F5 के फीचर्स:

इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 ×2160 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 एमपी2 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी:

फोटोग्राफी के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरे में बोकेह इफेक्ट भी दिया गया है। साथ ही एफ/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर भी मौजूद है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है। ड्यूल सिम सपोर्ट इस फोन में फिंगप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

शाओमी के नए स्मार्टफोन्स व MIUI 9:

खबरों की मानें तो शाओमी भारत में नई रेडमी सीरीज पेश कर सकती है। वहीं, MIUI 9 की बात करें तो इसे सबसे पहले जुलाई में पेश किया गया था। इस अपडेट को चीन से बाहर के देशों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। MIUI 9 में एप्स ज्यादा तेज लोड होना, नए डिजाइन एलीमेंट्स, लॉक स्क्रीन का शॉटकर्ट, स्पलिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शन समेत कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें स्मार्ट अस्सिटेंट फीचर भी दिया जा सकता है। इसके जरिए फोन में से कुछ भी आसानी से सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट एप लॉन्चर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

एयरटेल बंद कर सकती है अपनी 3जी सर्विस, 2जी और 4जी सेवा रहेगी जारी

एयरटेल 349 रुपये में दे रहा फ्री रोमिंग कॉल्स और 1 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत बहुत कुछ

वोडाफोन और बीएसएनएल ने पेश किए नए ऑफर्स, मिल रहा 299 रु में 84GB डाटा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।