विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरटेल की बी2बी इकाई ने छोटे व्यापारियों के लिए लॉन्च की सर्विस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 11:15 AM (IST)

एयरटेल ने एक नई सर्विस लॉन्च की है जिसके तहत छोटे व्यापारियों को आसान तरीके से जीएसटी फाइल करने की सुविधा दी जाएगी

एयरटेल की बी2बी इकाई ने छोटे व्यापारियों के लिए लॉन्च की सर्विस
एयरटेल की बी2बी इकाई ने छोटे व्यापारियों के लिए लॉन्च की सर्विस

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम सेक्टर में सराकरी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने नए प्लान पेश किए हैं। BSNL की बात करें तो कंपनी ने दो नए रेट कटर प्लान पेश किए हैं जिसके तहत प्रीपेड यूजर्स को कम कीमत में वॉयस कॉल्स (हर नेटवर्क पर) दी जा रही हैं। इन पैक्स की कीमत 8 रुपये और 15 रुपये है। वहीं, एयरटेल बिजनेस की B2B Arm ने क्लियरटैक्स के साथ समझौता कर नई बिजनेस सर्विस एयरटेल जीएसटी एडवांटेज की शुरुआत की है। कंपनी ने सर्विस उन व्यापारियों के लिए शुरू की है जो जीएसटी के नियमों को लेकर अब भी असमंजस में हैं। ऐसे में एयरटेल ने छोटे बिजनेस और स्टार्टअप के लिए बिना परेशानी जीएसटी फाइल करने की सुविधा देना का फैसला किया है।

BSNL के नए प्लान:

कंपनी के 8 रुपये वाले प्लान के तहत देशभर में बीएसएनएल के नेटवर्क पर 15 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही अन्य नेटवर्क पर 35 पैसे प्रति मिनट की दर से बात की जा सकती है। इसकी वैधता 30 दिनों की है। वहीं, 15 रुपये का भी एक प्लान पेश किया है। इसमें सभी सुविधाएं 8 रुपये वाले प्लान जैसी ही हैं। केवल इसकी वैधता 90 दिनों की है।

एयरटेल की नई सर्विस:

इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए व्यापारियों को www.airtel.in/gst-advantage पर जाकर एयरटेल जीएसटी एडवांटेज के लिए रजिस्टर करना होगा। इस सर्विस के साथ कंपनी ग्राहकों को अतिरिक्त 18 जीबी डाटा मुफ्त देगी। इस डाटा की वैधता 3 महीने की होगी। इसे तीन डिवाइस के लिए 2 जीबी प्रति माह के हिसाब से दिया जाएगा। इस डाटा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक के पास एयरटेल कॉर्पोरेट कनेक्शन या डिवाइस होना जरुरी है। कंपनी ने बताया है कि ग्राहकों को इससे जीएसटी भरने में मदद मिलेगी।

एयरटेल बिजनेस ग्राहकों को मिलेगा फायदा:

आपको बता दें कि इस साझेदारी से एयरटेल बिजनेस ग्राहकों को एक और फायदा मिलेगा। इसक तहत उन्हें क्लियरटैक्स के जीएसटी सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस दिया जाएगा। इससे ग्राहक अगले साल 31 मार्च तक क्लियरटैक्स की इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत में एप्पल के विस्तार की राह में रोड़ा बनेगी ट्राई की यह मोबाइल एप्लीकेशन!

एप्पल ने एंटी स्पैम आईफोन एप को मंजूरी देने से किया इनकार: रिपोर्ट

वर्ष 2020 तक मोबाइल डाटा यूसेज 1.6 बिलियन जीबी तक बढ़ने की उम्मीद: Deloitte