विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 4G प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है 1GB का डेली डाटा और ज्यादा वैलिडिटी

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 17 Nov 2017 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 01:15 PM (IST)

अगर आप आप टेलिकॉम कंपनियों के 4जी प्रीपेड प्लान्स में से बेस्ट चुनना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर

इन 4G प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है 1GB का डेली डाटा और ज्यादा वैलिडिटी
इन 4G प्रीपेड प्लान्स पर मिल रहा है 1GB का डेली डाटा और ज्यादा वैलिडिटी

नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की एंट्री के बाद सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को हुआ है क्योंकि उन्हें कम कीमत में ज्यादा डाटा की सुविधा दी जाने लगी है। इस खबर में हम आपको उन 4जी प्रीपेड टैरिफ प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी कीमत 300 से 500 रुपये तक है। इस लिस्ट में हमने वोडाफोन के 509 रुपये के प्लान को भी शामिल किया है।

जानें पूरी डिटेल्स:

भारती एयरटेल:
कीमत: 448 रुपये

इस प्लान के तहत प्रीपेड यूजर्स को 1 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। यानी यूजर्स को इस वैधता के दौरान 70 जीबी डाटा दिया जाएगा। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल रोमिंग कॉल्स करने की सुविधा भी दी जा रही है। यूजर्स को प्रतिदिन 300 मिनट और हर हफ्ते 1200 मिनट कॉलिंग की लिमिट दी जा रही है। इसके अलावा 100 मैसेज प्रतिदिन भी दिए जाएंगे।

आइडिया सेल्यूलर:
कीमत: 357 रुपये

इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स समेत फ्री आउटगोइंग रोमिंग कॉल्स दी जाएंगी। इसके साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन भी दिया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। आइडिया यूजर्स इस प्लान को किसी भी नजदीकी रिटेल स्टोर और माइ आइडिया एप या वेबसाइट से एक्टिवेट करा सकते हैं।

रिलायंस जियो:
कीमत: 459 रुपये

इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल्स दी जा रही हैं। साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 84 जीबी डाटा मिलेगा। जियो एप्स में फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड एसएमएस भी दिए जाएंगे।

वोडाफोन इंडिया:
कीमत: 509 रुपये

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, प्रतिदिन 1 जीबी 3जी/4जी डाटा भी दिया जाएगा। यूजर्स को रोज 100 फ्री लोकल और नेशनल एसएमएस के साथ पूरे देश में रोमिंग की सुविधा भी दी जाएगी। वोडाफोन ने वॉयस कॉल में रोज की अधिकतम 250 मिनट और हफ्ते के 1000 मिनट की सीमा तय की है। इसकी वैधता 84 दिनों की है।

बीएसएनएल:
कीमत: 429 रुपये

इसके तहत यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर फ्री लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। यानि यूजर्स को पूरी वैधता के दौरान 90 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। यह प्लान केरल के अलावा देशभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:

इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में हैं दुनिया के सबसे दमदार प्रोसेसर

6.01 इंच के डिस्प्ले और 8जीबी की रैम के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 5T, जानिए क्या है कीमत

एयरटेल ने जियोफोन को टक्कर देने के लिए कार्बन A1 इंडियन और A41 पावर किए लॉन्च 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।