यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोबाइल इंटरनेट बिल से हैं परेशान? ऐसे करें कम
इंटरनेट के अधिक इस्तमाल के कारण आप अपने मोबाइल बिल से परेशान रहते होंगे| इससे निजात पाने के लिए आपको ...और पढ़ें

आजकल हम सभी सबसे ज्यादा इंटरनेट का प्रयोग अपने मोबाइल पर ही करते हैं| इंटरनेट के अधिक इस्तमाल के कारण आप अपने मोबाइल बिल से परेशान रहते होंगे| ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर का इस किस्म की समस्या से पाला पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए आपको चंद नुस्खों को इस्तमाल करना होगा| इससे आप अपने कुछ पैसे बचा पाने में जरूर कामयाब रहेंगे।
पढ़ें, खुशखबरी! Aircel और Videocon उपभोक्ताओं के लिए डबल डाटा ऑफर
1) केवल वाइ-फाइ पर करें अपडेट
अपने सेल के डेटा से एप अपडेट करेंगे तो मोबाइल बिल ज्यादा आना लाजमी है। इसके अलावा लगातार मोबाइल डेटा के इस्तमाल से फोन गर्म होने लगता है और इसका असर बैटरी पर भी पड़ता है। आईओएस और एंड्रायड पर इससे बच पाना बेहद ही आसान है।
पढ़ें,कैसे करें सेटिंग
एंड्रॉयड पर प्ले स्टोर ऐप खोलें, फिर मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें। "General" सेक्शन के अंदर ऑटो-अपडेट एप्स टैप करें। इसमें आप Auto-update apps over Wi-Fi only को सेलेक्ट करें।
2) वाइ-फाइ असिस्ट फीचर बंद कर दें
कमजोर वाइ-फाइ कनेक्टिविटी की परिस्थिति में वाइ-फाइ असिस्ट अपने आप ही डिवाइस को सेलुलर मोड में भेज देता है। इस फीचर को डिसेबल करने के लिए आपको सेटिंग्स के बाद सेलुलर ऑप्शन में जाकर वाइ-फाइ असिस्ट पर टैप करना होगा।
पढ़ें, माइक्रोमैक्स ने किया Canvas Xpress 4G बजट स्मार्टफोन लांच, कीमत 7000 रुपये से भी कम
3) डेटा कम्प्रेशन फीचर को करें एक्टिवेट
क्रोम का डेटा सेवर फीचर लगभग हर कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह फीचर गूगल के सर्वर की मदद से डेटा इस्तमाल को कम करता है| गूगल का दावा है कि इस फीचर की मदद से यूजर 50 फीसदी डेटा बचा सकते हैं। ऐसा करने के लिए सेटिंग्स में जाकर डेटा सर्वर पर टैप करना होगा।
4) व्हाट्सएप के लिए ऑटो-डाउनलोड मीडिया फीचर डिसेबल कर दें
अगर आपके व्हाट्सएप में ऑटो-डाउनलोड फीचर एक्टिव है तो आपका ज्यादा डेटा खर्च होगा। अच्छी बात यह है कि आप सेटिंग्स में जाकर इसे बदल सकते हैं।
पढ़ें, स्लो इंटरनेट से हैं परेशान! तो अपनाएं ये तरीके
एप को लांच करने के बाद: इसके बाद मेन्यू > सेटिंग्स> चैट्स एंड कॉल्स > मीडिया ऑटो-डाउनलोड में जाएं। यहां पर आप तय कर सकते हैं कि किन-किन टास्क के लिए मोबाइल डेटा का उपयोग हो। विकल्प चुनने के बाद ओके पर टैप करके सेटिंग सेव कर दें।
5) मेल सिंक के लिए मैनुअल विकल्प का चुनाव करें
अगर आपके मेल में बड़ी फाइल्स के मेल आते हैं तो आप जीमेल एप में जाकर सिंक ऑफ कर सकते हैं। जीमेल एप पर मेन्यू के बाद सेटिंग्स में जाकर आप सिंक ऑफ कर दें। यहां पर आप यह भी तय कर सकते हैं कितने दिनों के फाइल आपके स्मार्टफोन के साथ सिंक हों।
6) ट्विटर आदि पर ऑटो-प्ले को ऑफ कर दें
अगर आप सोशल मीडिया वेबसाइट पर एक्टिव रहते हैं तो इन प्लेटफॉर्म पर वीडियो के लिए ऑटो-प्ले का विकल्प स्विच ऑफ कर दें। ऐसे करने से आप हर हाल में इंटरनेट डेटा बचाएंगे।
पढ़ें, आपका सैमसंग चार्जर असली है या नकली? ऐसे पहचाने
ट्विटर पर आप सेटिंग में जाएं। इसके बाद जनरल > वीडियो ऑटोप्ले विकल्प में जाएं और नेवर प्ले वीडियो ऑटोमैटिकली विकल्प चुनें।
7) गूगल मैप्स का प्रयोग करें ऑफलाइन
पढ़ें, खुशखबरी! Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन हुआ सस्ता
गूगल मैप्स एप पर अब आप 120,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का मानचित्र सेव कर सकते हैं। इसके साथ नेविगेशन का भी फंक्शन मिलता है| फिलहाल, यह भारत में उपलब्ध नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में इस फीचर की मदद से यूजर इंटरनेट डेटा के साथ बैटरी बचाने में भी कामयाब रहेंगे।
