यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माइक्रोमैक्स ने किया Canvas Xpress 4G बजट स्मार्टफोन लांच, कीमत 7000 रुपये से भी कम
माइक्रोमैक्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 4जी लांच किया है| यह हैंडसेट आज ही से इ-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा

माइक्रोमैक्स ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन कैनवस एक्सप्रेस 4जी लांच किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपये रखी गई है| यह हैंडसेट आज ही से इ-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। यह हैंडसेट 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।
पढ़ें, 64-बिट्स प्रोसेसर के साथ HTC ने लांच किया One M9s
फोन की स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो कैनवस एक्सप्रेस 4जी ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है, जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1 ghz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन को पावर बैक-अप देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध करायी गई है।
