यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
64-बिट्स प्रोसेसर के साथ HTC ने लांच किया One M9s
एचटीसी एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में आया है| यह फोन पिछले डिवाइस वन एम9 का ही अगला संस्करण है

एचटीसी एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में आया है| यह फोन पिछले डिवाइस वन एम9 का ही अगला संस्करण है। एचटीसी ने अपने इस नए हैंडसेट में 5 इंच के फुल एचडी डिसप्ले के साथ काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया है। मीडियाटेक के एमटी6795 हेलियो एक्स10 चिपसेट आधारित इस फोन में 64-बिट्स आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 2.1ghz आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।
इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो, एचटीसी One M9s में 13 मेगापिक्सल रियर व फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
एंड्रायड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लाॅलीपाॅप पर आधारित एचटीसी ने इस हैंडसेट में यूजर की सभी जरुरतों को बखूबी समझा है| 4जी एलटीई तकनीक से लैस यह फोन उपभोक्ताओं को अपने फीचर्स से आकर्षित करने वाला है|
पढ़ें, गूगल फोटोज अपडेट से अपने फोन में बनाएं ‘स्पेस’
इसकी कीमत 25,500 रुपये के करीब रखी गई है। भारत में इसके लांच होने की तारीख का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया|
