विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खास होने वाला है Huawei का Mate8 स्मार्टफोन, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी रैम के साथ होंगे ये आकर्षक फीचर्स

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 01:16 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 01:33 PM (IST)

हुआवई अपने मेट सीरीज में नए स्मार्टफोन मेट 8 पर कार्य कर रही है और अब तक इस फोन से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हुआवई का यह मॉडल काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है| हुआवई अपने मेट सीरीज में नए स्मार्टफोन मेट 8 पर कार्य कर रही है और अब तक इस फोन से जुड़े कई खुलासे सामने आ चुके हैं। वहीं अब मेट 8 से जुड़ी कुछ नई जानकारी प्राप्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हुआवई मेट 8 तीन वर्जन में उपलब्ध होगा। खास बात है कि यह तीनों वर्जन अलग-अलग स्क्रीन साइज में लांच होंगे। एक माॅडल में 6.2 इंच का डिसप्ले, दूसरे में 6 इंच का डिसप्ले और तीसरे माॅडल में 5.5 इंच या 5.7 इंच का डिसप्ले होने का अनुमान है।

पढ़ें, LG Spirit LTE जल्द होगा भारत में लांच, रिलायंस स्टोर में मिलेगा

यह तो पहले ही बताया जा चुका है की इस हैंडसेट के 26 नवंबर को लांच होने की संभावना है। लेकिन कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर हैंडसेट से जुडी कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है|

माना जा रहा है की हुआवई मेट 8 का डिजाइन काफी हद तक हुआवई मेट एस से मिलता-जुलता है।

पढ़ें, स्लो इंटरनेट से हैं परेशान! तो अपनाएं ये तरीके

हाल ही में, हुआवई मेट 8 की इमेज लीक हुई है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है और उसके बिल्कुल नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है। लीक हुई जानकारी के अनुसार हुआवई मेट 8 में मैटल यूनिबाॅडी होगी तथा यह फोन हुआवई के किरीन 950 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोन में 3जीबी और 4जीबी रैम हो सकती है।

संभावना है की जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत व फीचर्स की घोषणा कर दी जाएगी|