विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LG Spirit LTE जल्द होगा भारत में लांच, रिलायंस स्टोर में मिलेगा

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 12:03 PM (IST)

यूजर्स को एलजी के इस फोन का बड़ी बेसब्री से इन्तजार है| हाल ही में खबर आई है की एलजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

यूजर्स को एलजी के इस फोन का बड़ी बेसब्री से इन्तजार है| हाल ही में खबर आई है की एलजी इंडिया अपने स्पिरिट एलटीई स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लांच करने वाला है। हालांकि अभी फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। यह जानकारी जरूर मिली है कि यह स्मार्टफोन मल्टी-ब्रांड आउटलेट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही एलजी जी4 स्टायलस को भी रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़ें, अमेजन ने लांच किया बजट किंडल, जाने कीमत

दोनों हैंडसेट के लिए एलजी ने रिलायंस रिटेल के साथ समझौता किया है। इस पार्टनरशिप के जरिए कंपनी अपने दोनों हैंडसेट को ऑफलाइन यूजर के लिए आसानी से उपलब्ध कराना चाहती है।

इस नए हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत 4जी एलटीई के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। स्पिरिट हैंडसेट का एलटीई वेरिएंट 1.2 ghz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें, खुशखबरी! Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन हुआ सस्ता

हैंडसेट की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, यह ड्यूल-सिम फोन है जो एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिजोल्यूशन डिस्प्ले है| एलजी स्पिरिट एलटीई में 8 मेगापिक्सल रियर और 1 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

पढ़ें, Mobikwik एंड्रायड एप हुआ रीडिजाइन, तीन गुना तेज ट्रांजेक्शन का दावा

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1जीबी रैम उपलब्ध करायी गई है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 2100 एमएएच की बैटरी है।