यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mobikwik एंड्रायड एप हुआ रीडिजाइन, तीन गुना तेज ट्रांजेक्शन का दावा
MobiKwik ने अपने एंड्रायड एप को रीडिजाइन कर दिया है, इसके लिए दावा किया गया है कि यह अपने प्रेडिसेसर की तुलना में तीन गुना तेज ट्रांजेक्शन करता है

MobiKwik एंड्रायड एप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि गुड़गांव स्थित MobiKwik ने अपने एंड्रायड एप को रीडिजाइन कर दिया है, इसके लिए दावा किया गया है कि यह अपने प्रेडिसेसर की तुलना में तीन गुना तेज ट्रांजेक्शन करता है।
पढ़े:अब खोया मोबाइल खोजना होगा आसान क्योंकि फोन खुद करेगा आपको कॉल
कंपनी का दावा है कि इस एप में परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट के लिए 'favourites' टैब को होम स्क्रीन पर जोड़ा गया है, जो यूजर के लगातार रीचार्ज नंबर्स और कनेक्शन्स को रिकॉर्ड करता है और फिर तेजी से रीचार्ज व बिल पेमेंट करने देता है।
नया टैब यूजर की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर उनसे संबंधित नए गेम और एप्स के लिए सुझाव देता है।
पढ़े:15km रेडियस के अंतर्गत तलाश रहे हैं जॉब, तो यह एप करेगा हेल्प
MobiKwik के अतुल गोयल ने कहा कि “हम यूजर्स द्वारा रीचार्ज पूरा करने के सफर को देख रहे थे और इसलिए हमने एक नए फ्लो को क्रिएट किया है ताकि सभी टास्क तेजी से पूरे हो जाए” आगे गोयल ने कहा कि वॉलेट अब बहुत से यूजर्स के लिए एक डिस्कवरी इंजन बन गया है। भविष्य में हम वॉलेट इस्तेमाल करने के लिए नए तरीके खोजने में मदद करेंगे।
