विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 km रेडियस के अंतर्गत तलाश रहे हैं जॉब, तो यह एप करेगा हेल्प

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2015 04:16 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2015 04:56 PM (IST)

घर के नजदीक जॉब मिल जाना किस्मत से कम नहीं, लेकिन अब आपको किस्मत के सहारे रहने की जरूरत नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जॉब तलाश करना कितनी मशक्कत का काम है, हम सभी को पता है और घर के नजदीक जॉब मिल जाना किस्मत से कम नहीं, लेकिन अब आपको किस्मत के सहारे रहने की जरूरत नहीं क्योंकि 15 km रेडियस के अंतर्गत आने वाले एरिया में आपको आसानी से एक एप द्वारा जॉब मिल सकती है, इतना ही नहीं अगर आप अपने ऑफिस के लिए कर्मचारी भी 10km या उससे अधिक रेडियस में खोज रहे हैं तो यह एप आपकी हेल्प करेगा।

Veuon मोबाइल एप जॉब तलाशने वालों और इम्पलॉयर्स को जीपीएस लोकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कनेक्ट करता है।

यह एप जॉब सीकर्स को उनकी क्वालिफिकेशन और अनुभव के आधार पर किसी एक स्पेसिफिक लोकेशन में मनचाही जॉब खोजने में हेल्प करता है जैसे- किसी विशेष शहर के 10 किलोमीटर रेडियस के अंतर्गत या उससे ज्यादा में, जहां एक इम्पलॉयर किसी विशेष क्षेत्र में टैलंट रखने वाले कैंडिडेट को तलाश सकते हैं, जैसे अपने ऑफिस से 15 kilometre रेडियस के भीतर मार्केटिंग एग्जुकेटिव के लिए नौकरी पोस्ट करना।

फेस्टिव शॉपिंग में कितना खर्चा हो गया, ट्रैक करेंगे ये expense tracking apps

इस एप के फाउंडर अमरलाल जी निचानी के कहा कि “इस एप के द्वारा जॉब सीकर्स और एम्पलॉयर्स एक-दूसरे को पहले से बताए गए ज्योग्राफिक एरिया के अंतर्गत असानी से खोज सकते हैं। यह ह्यूमन रिसोर्सेज के क्षेत्र में सबसे अनोखा एप है।“

निचानी ने कहा कि “जॉब प्रोवाइडर्स अपनी जरूरतों के अनुसार कीमत देकर जॉब पोस्ट कर सकते हैं और जॉब सीकर्स अपनी डिटेल्स फ्री में उन्हें प्रोवाइड करा सकते हैं।“

उन्होंने आगे कहा कि “Veuon एप जैसे समाधान उन छोटी कंपनियों के लिए बहुत हेल्पफुल साबित होंगे, जो लम्बी दूरी पर रहने वाले कर्मचारी नहीं चाहते और वह आसानी से अपने ऑफिस के पास ही टैलंट को खोज सकते हैं।“

इस एप को वेब समिट 2015 और आगामी 2016 के इवेंट्स की टॉप 10 पर्सेंट ग्लोबल प्रॉडक्ट्स कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

निचानी आगे Veuon एप का विस्तार और विकास चेन्नई से टेक हब बेंगलुरु में रीलोकेट करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि इस एप को चेन्नई में अप्रैल में डेवलप किया गया था।