विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब खोया मोबाइल खोजना होगा आसान क्योंकि फोन खुद करेगा आपको कॉल

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2015 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2015 05:52 PM (IST)

बहुत बार तो देखा गया है कि फोन पास में तकिए के नीचे या फिर बैग के अंदर पड़ा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अक्सर हम अपने फोन को कहीं रखकर भूल जाते है और फिर शुरू होती है उसे ढ़ूंढने की मुसीबत। बहुत बार तो देखा गया है कि फोन पास में तकिए के नीचे या फिर बैग के अंदर पड़ा है और आप उसे यहां-वहां तलाश रहे हैं, लेकिन कैसा हो अगर अब फोन आपको खुद कॉल करके बताएं कि वह कहां पड़ा है? यकीन नहीं हो रहा न!पर यह बिल्कुल सच है। बस इसके लिए आपको Butterfingerz नामक एप की जरूरत पड़ेगी।

मान लीजिए आप अपना फोन गलती से कहीं रखकर भूल गए और अब वह मिल नहीं रहा तो ऐसे में फोन इस एप की हेल्प से हर घंटे आपको कॉल कर सकता है और जब आप फोन रिंग होने की आवाज सुनेंगे तो उसे आसानी से ढ़ूंढ लेंगे।

बस अपनी आवश्यकतानुसार इस एप की सेटिंग सेट कीजिए और हो जाइए बेफिक्र।

1.सेटिंग करने के लिए पहले एप डाउनलोड करें और

2.इंस्टॉल होने के बाद सेटिंग में जाएं और साउंड टैब को सेलेक्ट करें।

3. अब आप सेटिंग को कस्टमाइज कर सकते हैं कि अगर मोबाइल गलती से गिरा जाएं तो क्या मैसेज आना चाहिए।

4. आप चाहे तो यह भी सेट कर सकते हैं कि एप कितनी देर में आपको कॉल करें ताकि आप अपना फोन भूल न जाएं।

5. ध्यान रखें कि दो कॉल के बीच ज़्यादा से ज़्यादा एक घंटे का फर्क हो सकता है।

6. आप चाहें तो एप में वह समय भी सेलेक्ट कर सकते हैं जब आप ऑफिस के काम में बिजी हैं, तब यह आपको कॉल करके डिस्टर्ब नहीं करेगा।

Butterfingerz एप एंड्रायड और आइओएस के लिए उपलब्ध है।