यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेजन ने लांच किया बजट किंडल, जाने कीमत
अमेजन ने बजट श्रेणी में सफेद वेरिएंट में नया किंडल डिवाइस लांच किया है| इससे पहले अमेजन द्वारा यह डिवाइस केवल काले रंग के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था

अमेजन ने बजट श्रेणी में सफेद वेरिएंट में नया किंडल डिवाइस लांच किया है| इससे पहले अमेजन द्वारा यह डिवाइस केवल काले रंग के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसका सफेद वेरिएंट भारतीय बाजार में लांच कर दिया है।
पढ़ें, खुशखबरी! Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन हुआ सस्ता
अमेजन इंडिया द्वारा लांच किये गए व्हाइट किंडल की कीमत 5,999 रुपये है। ज्ञात हो की नए किंडल में केवल रंग ही अलग है बाकि सभी फीचर्स व डिजाइन समान है।
अमेजन किंडल के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 6-इंच का ग्रे स्केल डिसप्ले है। डिवाइस में 4जीबी स्टोरेज के अलावा सभी अमेजन कंटेंट के लिए मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार डिवाइस की बैटरी सिंगल चार्ज करने पर चार हफ्ते का बैकअप देने में सक्षम है।
पढ़ें, आपका सैमसंग चार्जर असली है या नकली? ऐसे पहचाने
अमेजन ने सफेद वेरिएंट में केवल किंडल को लांच किया है जबकि पेपरव्हाइट और वोयाज अभी भी केवल काले रंग में ही उपलब्ध हैं। किंडल पेपरव्हाइट की कीमत 10,999 रुपये और किंडल वोयाज की कीमत 16,499 रुपये है।
