विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपका सैमसंग चार्जर असली है या नकली? ऐसे पहचाने

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 17 Nov 2015 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 03:54 PM (IST)

अगर आपके पास भी सैमसंग का फोन और चार्जर है तो क्या कभी आपने गौर किया है कि डिवाइस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अगर आपके पास भी सैमसंग का फोन और चार्जर है तो क्या कभी आपने गौर किया है कि डिवाइस के साथ मिला या अलग से खरीदा गया सैमसंग का चार्जर असली है या नकली? दरअसल दोनों में इतनी समानता है कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी बेसिक बातें बताएंगे, जिनसे आप असली और नकली सैमसंग चार्जर में अंतर कर सकेंगे:

पढ़े:आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा करता है स्क्रीन पिनिंग फीचर, ऐसे करें उपयोग

1.सबसे पहले सैमसंग लोगो को ध्यान से देखें, आपको अंतर पता चल जाएगा। नकली लोगो में 'A' अक्षर की मोटाई ज्यादा होती है जबकि असली लोगो में पूरा SAMSUNG शब्द समान मोटाई लिए हुए होता है।

2.आपके सैमसंग चार्जर पर अगर पीछे की ओर 'A+' और ‘Made in China’ प्रिंटेड मिलें, तो समझ लीजिए कि वह नकली है।

3.गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि सैमसंग चार्जर में पिन का भी फर्क है। दरअसल नकली सैमसंग चार्जर का बेस ऊपर से नीचे एकदम समान होता है, जबकि असली सैमसंग चार्जर का बेस(चार्जर की पिन का सफेद भाग) ऊपर से पतला और नीचे से मोटा होता है।

पढ़े:फेस्टिव एक्सचेंज ऑफर में फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो ध्यान रखें ये जरूरी बातें

4.ऐसा नहीं कि सैमसंग के चार्जर ही नकली हो सकते हैं बल्कि असली और नकली की परेशानी आपको डाटा केबल में भी देखने को मिलेगी। केबल पोर्ट के आकार,रंग और उभार में फर्क मिलता है।

5.अक्सर नकली केबल का फ्रंट पोर्ट डार्क कलर का होता है, जबकि असली में ऐसा नहीं होता, इतना ही नहीं असली केबल पोर्ट का आकार बराबर होता है जबकि नकली में ऊपर की ओर थोड़ा उभार और आकार असमान होता है।