विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा करता है स्क्रीन पिनिंग फीचर, ऐसे करें उपयोग

By MMI TeamEdited By:
Published: Thu, 05 Nov 2015 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2015 04:05 PM (IST)

स्क्रीन पिनिंग असल में वह तरीका है, जिसमें आप एक स्क्रीन को पिन कर देते हैं।एक फीचर को पिन करके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आपका एंड्रायड स्मार्टफोन कितने उपयोगी फीचर से लैस हैं क्या आपको पता है? फोन की सिक्योरिटी के लिए आप न जाने कितने एप या पासवर्ड मैनेजर यूज करते हैं, लेकिन शायद आपको पता नहीं एंड्रायड स्मार्टफोन का स्क्रीन पिनिंग फीचर सुरक्षा के लिहाज से बहुत उपयोगी है। स्क्रीन पिनिंग असल में वह तरीका है, जिसमें आप एक स्क्रीन को पिन कर देते हैं, यानि जब भी कोई दूसरा व्यक्ति कॉल या किसी और काम के लिए आपसे फोन मांगता है, तो स्क्रीन पिनिंग होने से आप उसे बस कॉल करने का ही राइट दे रहे हैं,इससे ज्यादा वह यूज नहीं कर सकता। इसमें किसी एक फीचर को पिन करके फोन किसी को भी बेफ्रिक होकर सौंपा जा सकता है,क्योंकि फोन में उपलब्ध अन्य फीचर का वह व्यक्ति उपयोग नहीं कर सकेगा और न ही होम बटन वर्क करेगा।

पढ़ें: सेफ मोबाइल बैंकिंग के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

स्मार्टफोन में स्क्रीन पिनिंग ऐसे करें ऑन:

1.सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं

2.अब सिक्योरिटी को सेलेक्ट करें

3.यहां स्क्रीन पिनिंग ऑप्शन उपलब्ध होगा,इसे ऑन कर दें।

4.स्क्रीन पिनिंग को ऑन करने के बाद अब जब भी आप मल्टीटास्किंग बटन का इस्तेमाल करेंगे तो प्रत्येक एप्लीकेशन के साथ पिन दिखाई देगा।

5.अब जिस भी स्क्रीन को पिन करना चाह रहे हैं उसके पिन पर टच कर दें।

6.ऐसा करते के साथ ही वह पिन किया एप खुलकर सामने आ जाएगा और वही स्क्रीन पिन हो जाएगी।

7.अब इसके बाद मोबाइल में आपके द्वारा डायरेक्टेड एप्लीकेशन के सिवा कुछ भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

पढ़े:इन 3 तरीकों से आप कर सकते हैं अपने एंड्रायड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड

स्क्रीन पिनिंग को ऐसे करें अनपिन

1.फोन के बैक बटन और टास्क बटन को कुछ सेकेंड टच करके रखें।

2.बस आपका फोन अनपिन हो जाएगा, चाहे तो इसे पहले की तरह यूज करें।