विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन हुआ सस्ता

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 10:33 AM (IST)

अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं और आपके फोन की लिस्ट में Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन भी है तो आपके लिए अच्छी खबर है

News Article Hero Image

अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं और आपके फोन की लिस्ट में Xiaomi Mi 4i स्मार्टफोन भी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। Xiaomi के इस हैंडसेट का 16 जीबी वर्जन आज से 11,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को 12,999 रुपये में लांच किया गया था। कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है।

यह भी पढ़ें, 13MP कैमरा के साथ Gionee Elife S6 हुआ लांच

अब इस फोन को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन की भी जरुरत नहीं है। हैंडसेट बिना रजिस्ट्रेशन के Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकता है।

पढ़ें, अपने फेसबुक पेज पर इन बातों को शेयर करने से बचें

Xiaomi 4i की स्पेसिफिकेशंस पर नज़र डाले तो, यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है और भारत में प्रयोग हो रहे एलटीई बैंड को भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) लेमिनेटेड ओजीएस कॉर्निंग कॉनकोर आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 405 जीपीयू के साथ 2 जीबी रैम उपलब्ध है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। हैंडसेट 3120 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।