विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13MP कैमरा के साथ Gionee Elife S6 हुआ लांच

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 17 Nov 2015 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 02:15 PM (IST)

Gionee ने अपने Elife S6 स्मार्टफोन को चीन में 1,699 CNY यानि लगभग 17,500 रुपये की कीमत के साथ लांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Gionee ने अपने Elife S6 स्मार्टफोन को चीन में 1,699 CNY यानि 17,500 रुपये की कीमत के साथ लांच कर दिया। फिलहाल यह डिवाइस कंपनी की वेबसाइट पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है और 22 नवंबर से इसकी शिपिंग शुरू हो जाएगी।

पढ़े:Gionee Elife S6 का इंतजार अब होगा खत्म, 16 नवंबर को होगा लांच

यह स्मार्टफोन Amigo 3.1 OS पर चलता है जोकि एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है, डुअल सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध Gionee Elife S6 में 5.5 इंच एचडी 720x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ एमोल्ड डिस्प्ले, 64-bit ओक्टाकोर मीडियाटेक एमटी 67538 प्रोसेसर1.3GHz क्लॉक्ड है और Mali-T720 जीपीयू के साथ 3GB रैम है।

Gionee Elife S6 में 13 एमपी ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 एमपी फ्रंट कैमरा है, इसमें नाइट मोड, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, मैजिक फोकस और इत्यादि फीचर्स मोड मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फुल एचडी रेजोल्यूशन भी है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

पढ़े:भारत में बने Gionee के पहले स्मार्टफोन की आज होगी घोषणा

Elife S6 में कनेक्टिविटी की बात करें तो ब्लूटूथ 4.0, वाइ-फाइ, जीपीएस, 4जी एलटीइ(इसमें बैंड 40 शामिल है), यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी विकल्प शामिल है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और प्लैटिनम कलर्स में उपलब्ध होगा, इसका माप 151.9x74.6x6.9mm और वजन 147 ग्राम है। इस डिवाइस की बैटरी 3150mAh की है, जोकि 18.8 घंटे टॉकटाइम और 342 घंटे स्टैंडबाय टाइम देती है।