विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gionee Elife S6 का इंतजार अब होगा खत्म, 16 नवंबर को होगा लांच

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 27 Oct 2015 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2015 10:41 AM (IST)

Elife E8 स्मार्टफोन भारत में लांच करने के बाद अब gionee ने अपने नए हैंडसेट Elife S6 को लांच करने की योजना बना ली है

News Article Hero Image

Elife E8 स्मार्टफोन भारत में लांच करने के बाद अब gionee ने अपने नए हैंडसेट Elife S6 को लांच करने की योजना बना ली है।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किए गए इनवाइट के मुताबिक, Gionee Elife S6 को 16 नवंबर को लांच किया जाएगा। फिलहाल इस फोन से संबंधित कोई खास जानकारी नहीं मिल पायी है। यह देखते हुए कि कंपनी के Elife Sसीरीज के स्मार्टफोन अपने स्लिम डिजाइन और बिल्ड के लिए जाने जाते हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि Elife S6 भी स्लिम प्रोफाइल वाला डिवाइस होगा। अभी हैंडसेट की इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है, पर जल्द ही यूजर्स का इंतजार खत्म हो जाएगा और Gionee के इस नए स्मार्टफोन से पर्दा उठ जाएगा|