यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत में बने Gionee के पहले स्मार्टफोन की आज होगी घोषणा
Gionee भारत में बने अपने पहले स्मार्टफोन की घोषणा करने के लिए तैयार है

Gionee भारत में बने अपने पहले स्मार्टफोन की घोषणा करने के लिए तैयार है| Gionee के भारत में बने इस पहले स्मार्टफोन के बारे में आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में घोषणा की जाएगी|
पिछले हफ्ते, Elife8 के लांच इवेंट में Gionee इंडिया चीफ अरविन्द वोहरा ने अपने मेड इन इंडिया योजना के बारे में बताया था| Gionee की दिवाली से पहले भारत में, दो इकाईयां खोलने की योजना है| इसका आरम्भ एफ और एम सीरीज के स्मार्टफोन का निर्माण करके किया जाएगा|
कंपनी के अनुसार पहले इन इकाइयों में केवल असेम्बलिंग की जाएगी और बाद में इसमें और पैसे लगाकर बढ़ाया जाएगा|
