यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्लो इंटरनेट से हैं परेशान! तो अपनाएं ये तरीके
ऑफिस का इंटरनेट तो बहुत कमाल चलता है, लेकिन जब भी घर आकर अपने घर का इंटरनेट यूज करते हैं ...और पढ़ें

ऑफिस का इंटरनेट तो बहुत कमाल चलता है, लेकिन जब भी घर आकर अपने घर का इंटरनेट यूज करते हैं तो वह रो-रोकर चलता है। अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता है तो समझने की जरूरत है कि क्यों होता है। आप सोचते होंगे कि आपने बेहतर प्लान लिया था फिर क्यों इंटरनेट की स्पीड इतनी स्लो है? दरअसल इंटरनेट की स्पीड सिर्फ बेहतर प्लान पर ही नहीं और भी कई चीजों पर निर्भर करती है। आज हम आपको स्लो इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के टिप्स दे रहे हैं:
पढ़े:आपका सैमसंग चार्जर असली है या नकली? ऐसे पहचाने
1.Internet explorer की जगह Mozilla FireFox, Opera, Google Chrome का यूज करें
2.स्क्रीन सेवर, ब्राउजर एक्सटेंशन और वेब टूलबार को बंद कर दें।
3.तेज स्पीड पाने के लिए हमेशा ऐसी फायरवॉल को सेलेक्ट करें, जो malware से भी फाइट कर सकती हो।
4. सॉफ्टवेयर के ऑटोमेटिक अपडेट हमेशा बंद रखें और कोई भी अपडेट प्राप्त होने पर आपसे पूछा जाएं ये सेटिंग करें।
5. रियल विंडोज का प्रयोग करें और उसके सभी अपडेट्स टाइम टू टाइम लेते रहें।
6.वाइ-फाइ को यूज करने के समय इसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट करें।
7. ब्राउजर डाउनलोडिंग की जगह बेहतर डाउनलोड मैनेजर का प्रयोग करें, ये ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से इस्तेमाल करते हैं।
8. पॉवर के अप और डाउन से भी स्पीड में फर्क आता है, इसलिए मॉडम के एडाप्टर के लिए बढ़िया क्वालिटी के यूपीएस का इस्तेमाल करें।
9. पुराना मॉडम, ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर जैसे-XP और पुराना कंप्यूटर भी इंटरनेट की स्पीड को प्रभावित करते हैं।
10.डीएनएस सर्वर चेंज करें- आपने अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड लिया है,लेकिन फिर भी स्पीड स्लो है। आखिर क्यों? दरअसल तेज इंटरनेट स्पीड के लिए सिर्फ अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड ही जरूरी नहीं है इसके लिए आपको अपने पीसी का डीएनएस सर्वर चेंज करना होगा। पीसी के लोकल एरिया कनेक्शन में प्राइमरी डीएनएस सर्वर 8.8.8.8 और वैकल्पिक डीएनएस सर्वर 8.8.4.4 होना चाहिए। वैसे यह सर्विस गूगल फ्री में उपलब्ध कराता है।
पढ़े:पहली बार लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो काम आएंगे ये टिप्स
11.डीएनएस कैशे रिमूव करें- आप जितनी भी साइट्स को कंप्यूटर पर खोलते हैं। भविष्य में वह जल्दी खुल जाएं इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम उनके डीएनएएस कैशे को एकत्रित करता रहता है, लेकिन इन्हें रिमूव करना बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसा करने के लिए अपने कीबोर्ड की विंडो की के साथ R प्रैस करें, अब एक बॉक्स ओपन हो जाएगा। इसमें CMD टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने एक कमांड ओपन हो जाएगी। इसमें ipconfig/flushdns टाइप करके एंटर पर क्लिक करें। फिर Exit लिखकर एंटर प्रैस करके लॉग आउट हो जाए।
12.मॉडम चेक करें- स्लो स्पीड की परेशानी आपके मॉडम से भी हो सकती है। उसकी सेटिंग को चेक करें अगर फिर भी कुछ बदलाव न दिखें तो मॉडम चेंज कर दें।
