यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली बार लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो काम आएंगे ये टिप्स
पहली बार एक लैपटॉप खरीदना खासा कंफ्यूज कर देने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है, खासकर जब आपके सामने एक से ...और पढ़ें

कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप्स एक जरूरत बन गए हैं। इसके साथ काम पूरा करना बहुत आसान हो जाता है और फिर आप टेशन फ्री होकर दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। एक स्टूडेंट होने के नाते पहली बार एक लैपटॉप खरीदना खासा कंफ्यूज कर देने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है, खासकर जब आपके सामने एक से बढ़कर एक लैपटॉप्स की रेंज उपलब्ध हो। अगर आप पहली बार लैपटॉप खरीदने की सोच रहे है तो आपकी इस परेशानी को समझते हुए हम कुछ टिप्स लेकर आएं हैं:
प्रोसेसर
शॉपिंग साइट्स पर लैपटॉप का नाम(Core i3 4th Gen) की तरह दिखेगा। टेक्स्ट का इतना हिस्सा लैपटॉप के प्रोसेसर से संबंधित होता है। यूं तो प्रोसेसर के लिए बहुत से ऑप्शन्स उपलब्ध है, लेकिन आपको सिंपल सा माइंड में रखना है कि Intel processors होने चाहिए, जिनका नाम 'Core i' के साथ शुरू होग और फिर एक नंबर आएगा।
अगर आपको पढ़ाइ के लिए केवल लैपटॉप का बेसिक यूज जैसे- ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंटेशन करना है, तो कम पॉवरफुल प्रोसेसर जैसे- i3 आपकी जरूरत को पूरा कर सकता है।
ग्राफिक कार्ड
एक इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड जैसे Intel's Iris or HD सीरीज की सामान्यतौर पर ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ होती है और यह इस प्रकार के लैपटॉप में हीट को कम करता है। NVIDIA के GeForce सीरीज ग्राफिक कार्ड के पास 3D graphics को मैनेज करने के लिए अपना खुद का प्रोसेसर और रैम होता है, जो आपके लैपटॉप की बैटरी लाइफ और कीमत को हिट करता है।
अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड, डिसेंट प्रोसेसर और रैम के साथ काफी रहेगा, अगर आप थोड़ा सा ग्राफिक सेटिंग्स कम करते हैं तो इसमें ज्यादातर गेम्स भी run कर सकेंगे।
रैम
लिस्टिंग बता देती है कि लैपटॉप्स में कितनी रैम है। वैसे ज्यादातर आप एक नंबर जैसे- 2GB या 4GB देखेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन है। मॉर्डन कंप्यूटर्स से उम्मीद की जाती है कि वह एक साथ बहुत से काम करें। ज्यादा रैम होने से काम स्मूथली होगा। आपको कम से कम 4GB रैम वाले लैपटॉप देखने चाहिए।
वैसे 6GB या उससे बढ़कर ज्यादा अच्छे हैं। ध्यान रखें कि लैपटॉप में रैम को जोड़ना सबसे आसान और सस्ता अपग्रेड है, जो आप अपने लैपटॉप में कर सकते हैं।
इन उपायों से आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट की बैटरी लाइफ जाएगी बढ़
डिस्प्ले और स्पीकर्स
अगर आपको फुल एचडी स्क्रीन की जरूरत नहीं है तो एक डिसेंट डिस्प्ले को पर्याप्त ब्राइटनेस के साथ देख सकते हैं। स्क्रीन का साइज अगर बड़ा होगा तो इसका वजन भी बढ़ेगा और आपकी कमर ही दुखेगी। दूसरी ओर, 11 इंच से कम की स्क्रीन आपके लिए थोड़ी अनकंफर्टेबल हो जाएगी, इसलिए जहां तक हो सकें 13-inches की स्क्रीन लें तो बेहतर होगा।
ज्यादातर लैपटॉप्स पॉवरफुल स्पीकर्स के साथ नहीं आते और यह एक प्राइऑरिटी भी नहीं है, क्योंकि आपके रूममेट्स इस बात को पसंद भी नहीं करेंगे और डिस्टर्ब होंगे। इसके अतिरिक्त, बेहतर होगा कि आप टीवी शोज को इंजॉय करने के लिए एक अच्छे से हेडफोन्स पेयर का इस्तेमाल करें।
सीडी स्टोरेज और स्टोरेज
इन दिनों आपको सीडी ड्राइव की जरूरत नहीं पड़ती और यूएसबी पेनड्राइव की बदौलत आप बिना किसी घबरहाइट के इसे छोड़ सकते हैं।
स्टोरेज ऑप्शन्स में, आपको HDD (Hard Disk Drive) से अगले नंबर देखने की जरूरत पड़ेगी। जैसे- 250GB या 500GB. आप कम से कम 500GB स्टोरेज का लैपटॉप लें ताकि उसमें अपने पसंदीदा टीवी शोज और मूवीज देख सकें।
ऑपरेटिंग सिस्टम
अगर आप एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट है, तो आप Linux का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर जल्दी ही इसे Terminal पर ला सकते हैं। Linux ecosystem, जो इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें बहुत बड़ी पॉवर हाथों में दे सकता है और डेवलपर्स के लिए यह ब्रैड-बटर की तरह है।
अगर आप गेमिंग, डिजाइनिंग या वीडियो एडिटिंग के अंदर है, तो आपके लिए विंडोज बेस्ट रहेगा, इसमे थर्ड पार्टी एप्लीकेशन्स का बहुत बड़ा सपोर्ट उपलब्ध है।
