विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल फोटोज अपडेट से अपने फोन में बनाएं ‘स्‍पेस’

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 02:47 PM (IST)

गूगल इंजीनियर जॉन एलस्‍टोन ने गूगल फोटोज सर्विस के लिए कई प्रमुख अपडेट्स की घोषणा की। गूगल फोटोज वेब व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गूगल इंजीनियर जॉन एलस्टोन ने गूगल फोटोज सर्विस के लिए कई प्रमुख अपडेट्स की घोषणा की। गूगल फोटोज वेब व एंड्रायड एप यूजर्स के लिए इन अपडेट्स का रिलीज शुरू हो गया है।

Google+ पोस्ट में, Google फोटोज एप को दो विभागों में बांटा गया है। एंड्रायड अपडेट के लिए गूगल फोटोज सेटिंग्स के तहत फ्री स्पेस लेकर आया है। इसको इनेबल करने पर यूजर्स से यह डिवाइस से गूगल फोटोज में बैकअप किए गए मीडिया फाइल्स के बल्क डिलीट के लिए पूछता है।

इसके साथ ही, हाइक्वालिटी में अपने फोटोज का बैकअप रखने वाले यूजर्स के लिए एक असिस्टेंट कार्ड पॉप अप होगा जो उन्हें फोटोज का बैकअप रखने का ऑप्शन देता है। यह कार्ड तभी दिखाई देता है जब डिवाइस की स्टोरेज सीमा खत्म होने वाली होती है। नहीं तो ऑरिजिनल क्वालिटी में इमेजेज का बैकअप रखने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर प्रतिबंधित होता है। एक अलग पोस्ट मे गूगल ने कहा iOS के लिए फ्री अप स्पेस फीचर को जल्द ही लाया जाएगा।

गूगल फोटोज एप अपडेट का दूसरा पार्ट SD-कार्ड वाले डिवाइसेज के लिए है। यह अपडेट गूगल फोटोज को SD-कार्ड्स से इमेज डिलीट करने की अनुमति देता है।

वेब वर्जन के लिए, अब गूगल फोटोज यूजर्स मीडिया अपलोड को कंप्रेस करने में सक्षम होंगे।