विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! Aircel और Videocon उपभोक्ताओं के लिए डबल डाटा ऑफर

By MMI TeamEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2015 07:32 PM (IST)

एयरसेल और वीडियोकॉन अपने उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक डाटा ऑफर लेकर आए है।वीडियोकॉन उपभोक्ता इस ऑफर के तहत सभी स्टैंडर्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एयरसेल और वीडियोकॉन अपने उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक डाटा ऑफर लेकर आए है।वीडियोकॉन उपभोक्ता इस ऑफर के तहत सभी स्टैंडर्ड डाटा पैक्स पर बाय डिफाल्ट डबल डाटा प्राप्त करेंगे और यह डबल डाटा बेनिफिट आज रात (मध्य रात से सुबह 7 बजे) से सभी स्टैंडर्ड डाटा पैक्स (13 रुपये से लेकर 251 रुपये से ऊपर तक) पर क्रमश: 120 MB से 3GB लागू हो जाएगा और एयरसेल ने अपनी फ्री मोबाइल इंटरनेट स्कीम का जम्मू और कश्मीर तक विस्तार किया है।

पढ़े: खुशखबरी! अब एयरसेल यूजर्स को मिलेगा फ्री इंटरनेट

वीडियोकॉन टेलीकॉम डायरेक्टर और सीइओ अरविंद बाली ने कहा कि “ वीडियोकॉन नेटवर्क पर कुल डाटा की लगभग 20 प्रतिशत खपत रात के घंटों में होती है और 17 प्रतिशत डाटा यूजर्स अपने डाटा की 50 प्रतिशत खपत रात में करते हैं। अब अगर किसी उपभोक्ता ने 1 जीबी डाटा पैक सब्सक्राइब किया है, तो वह एक्स्ट्रा 1 जीबी डाटा रात के समय इस्तेमाल कर सकता है, जिसकी अवधि मध्यरात्रि से सुबह 7 बजे तक होगी और इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे।“

दूसरी ओर, एयरसेल ने अपनी नए ग्राहकों के लिए ‘फ्री बेसिक इंटरनेट’ सर्विस का विस्तार जम्मू और कश्मीर तक कर दिया है और 3G इंटरनेट पर एक दिन में मात्र 9 रुपये के हिसाब से अनलिमेटेड एक्सेस लिया जा सकता है।

पढ़े:फीचर फोन के लिए SBI ला रहा मोबाइल वॉलेट

फ्री बेसिक इंटरनेट स्कीम के तहत एयरसेल एक सेकेंड में 64kb डाउनलोड स्पीड दे रहा है, जोकि इमेल, इंस्टैंट मैसेंजर्स के एक्सेस को सपोर्ट क सकती है और साथ ही कुछ बेसिक वेबसाइट्स को भी एक्सेस कर सकती है।

एयरसेल नार्थ के रीजनल बिजनेस हेड, अनील गुप्ता ने कहा कि “ हमारा मानना है कि इंटरनेट सभी के लिए है और निरंतर प्रयासों के द्वारा हमारा लक्ष्य एयरसेल को सभी के लिए उपलब्ध कराना है”