विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! अब एयरसेल के यूजर्स को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 16 Oct 2015 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2015 05:42 PM (IST)

अपने उपभोक्ताओं के लिए एयरसेल खुशखबरी लेकर आया है| कंपनी ने मोबाइल इंटरनेट के इस्तमाल को प्रोत्साहित करने के लिए मूलभूत इंटरनेट सुविधा को नि:शुल्क करने की योजना बनायी है

News Article Hero Image

अपने उपभोक्ताओं के लिए एयरसेल खुशखबरी लेकर आया है| कंपनी ने मोबाइल इंटरनेट के इस्तमाल को प्रोत्साहित करने के लिए मूलभूत इंटरनेट सुविधा को नि:शुल्क करने की योजना बनायी है| एयरसेल के उपभोक्ता एक साल में मूलभूत इंटरनेट सुविधा नि:शुल्क पाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एयरसेल के मुख्य विपणन अधिकारी अनुपम वासुदेव ने बताया कि हमारा इरादा है कि प्रत्येक व्यक्ति की इंटरनेट तक पहुंच होनी चाहिए। इसकी पहुंच केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हमने तमिलनाडु में नि:शुल्क मूलभूत इंटरनेट सेवा शुरू की है और एक साल में यह पूरे भारत में उपलब्ध करवाने की योजना है।

कंपनी अपने ‘फ्री बेसिक इंटरनेट प्रोग्राम’ के अंतर्गत 64 केबी प्रति सेकेंड की डाउनलोड स्पीड के साथ इस सेवा की पेशकश कर रही है। एयरसेल के उपाध्यक्ष (डाटा, डिवाइस व ऑनलाइन) सुनील खुट्टम ने कहा कि नए ग्राहकों के लिए यह तीन महीने तक नि:शुल्क है और इसके बाद यदि वे सक्रिय बने रहना चाहते हैं तो उन्हें एक महीने में कम से कम 150 रुपये का रीचार्ज करना होगा।