यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फीचर फोन के लिए SBI ला रहा ‘मोबाइल वॉलेट’
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मोबाइल वैलेट एप, SBI Buddy, की तरह ही भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एक एप ‘बटुआ’ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मोबाइल वैलेट एप, SBI Buddy, की तरह ही भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही एक एप ‘बटुआ’ लांच करेगा। इसके साथ ही SBI इस फीचर को लांच करने वाला पहला बैंक बन जाएगा।
इस Wallet App का उपयोग जावा आधारित फीचर फोन में किया जाएगा। इसकी खासियत यह होगी कि इसे वे यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे जिनका अकाउंट इस बैंक में नहीं है।
लांच होने के बाद इस बटुआ एप को SBI की ऑफिशियल वेबसाइट से कंप्यूटर में डाउनलोड करके इसे जावा आधारित फीचर फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र खुला
बटुआ वॉलेट में, पैसे लोड करने से लेकर भेजने और रिसीव करने की सुविधा मिलेगी। खबरों के अनुसार, SBI बटुआ वॉलेट का एक और वर्जन लाएगी जिसे उन बेसिक फोन में चलाया जा सकेगा,जिनमें इंटरनेट की सुविधा भी नहीं होती।
