विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तकनीक से कोई कॉपी नहीं कर सकेगा आपके फोटो और वीडियो

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 08:00 PM (IST)

आज के डिजिटल युग में प्राइवेसी को बनाए रखना बेहद कठिन काम बन चुका है। अगर बात हो आपकी ऐसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में प्राइवेसी को बनाए रखना बेहद कठिन काम बन चुका है। अगर बात हो आपकी ऐसी तस्वीरों और वीडियो की जिसे आपने किसी ऑनलाइन मीडियम में रखा हो, तो उसके कॉपी होने की संभावना सबसे ज्याीदा होती है।

अब एक ऐसी तकनीक आ गई है, जिससे आपके फोटो और वीडियो को गैरकानूनी तरीके से कोई भी कॉपी नहीं कर सकेगा। इस तकनीक को बनाने वाले वैज्ञानिकों ने एक इविजिबल वाटरमार्क विकसित किया है जिसे आप फोटो और वीडियो पर लगा सकते हैं।

चीन की चाइनीज अकादमी ऑफ साइंसेस के वैज्ञानिक यिशि शी ने बताया कि इस इनविजिबल तकनीक में लाइट और डिफ्रैक्शन का कॉम्लेिक यक्स पैटर्न उपयोग किया गया है, जो वाटरमार्क के रूप में एम्बेटड किया जाता है। इससे आपका कंटेंट कॉपी होने पर पता चल जाएगा। इसे ऑप्टिकल वाटरमार्किंग भी कहा जा सकता है।