विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइक्रोमैक्स कैनवास टर्बो मिनी में क्या है खास

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 04:05 PM (IST)

हाल ही में लांच हुए माइक्रोमैक्स के कैनवास टर्बो मिनी ने किसी तरह से मार्केट में अपनी जगह बना ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में लांच हुए माइक्रोमैक्स के कैनवास टर्बो मिनी ने किसी तरह से मार्केट में अपनी जगह बना ही ली है। यूं तो डिवाइस में कंपनी ने ऐसा कोई फीचर नहीं डाला है जिससे इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाए, लेकिन यदि आप कम बजट में एक अच्छा मोबाइल लेना चाहते हैं जिसमें आपकी बेसिक जरूरत के सभी फीचर्स हों तो एक बार इस मॉडल को जरूर आजमाएं। तो जानिए माइक्रोमैक्स के इस मॉडल में आपके लायक क्या-क्या बातें मौजूद हैं:-

कैनवास टर्बो मिनी के फीचर्स

कैनवास टर्बो के मुकाबले टर्बो मिनी में 4.3 इंच का एचडी डिस्प्ले है। 4.2 जेली बीन ओएस के एंड्रायड के साथ यह डिवाइस आपको मीडियाटेक का क्वाड-कोर चिपसेट देता है। यह मॉडल 1 जीबी रैम सपोर्ट करता है। यदि कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगा-पिक्सल का रियर कैमरा व 5 मेगा-पिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो आपको बेहतर तस्वीरें लेने का अनुभव देता है।

कैनवास टर्बो मिनी एक डुअल सिम मॉडल है जिसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ माइक्रो एसडी कार्ड यूज करने के लिए मेमोरी स्लॉट भी है जो डिवाइस की मेमोरी को बढ़ाने में मदद करेगा। कैनवास टर्बो मिनी को 1800 एमएएच की बैट्री के साथ पॉवर बैकअप दिया गया है।

मॉडल के लुक्स भी आएंगे आपको पसंद

कैनवास टर्बो मिनी एक पॉकेट फ्रेंडली डिवाइस है और ज्यादातर कम बजट वाले डिवाइस में या तो लुक्स में कमी होती है या फिर फीचर्स में। लेकिन माइक्रोमैक्स ने इस डिवाइस को बेहतर बनाते हुए इसकी प्लास्टिक बॉडी पर एक आकर्षक मेटैलिक लुक दी है।

मॉडल के फ्रंट में आकर्षक डिसप्ले, सबसे नीचे कुछ बटन व ऊपरी हिस्से पर कैमरा भी है। डिवाइस के बेहद हल्के वजन व अच्छी मेटैलिक बॉडी की मदद से इसे पकड़ना काफी आसान है। काफी हद तक यह मॉडल सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज की लुक भी देता है।

कुछ दिक्कतें भी देता है यह डिवाइस

मॉडल के परफॉरमेंस पर गौर करते हुए कंपनी ने इसे 1 जीबी रैम व मीडियाटेक के क्वाड-कोर चिपसेट प्रोसेसर से सपोर्ट किया है जिसकी बदौलत यह डिवाइस काफी अच्छे से काम करने में सक्षम है। लेकिन डिवाइस में एक दिक्कत देखने को आई है कि यह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है जिस कारणवश आपका इसमें एंग्री बर्ड जैसा गेम खेलना भी कठिन हो सकता है।

इस बात में कोई शक नहीं है कि 8 मेगा-पिक्सल के कैमरे की मदद से कंपनी ने डिवाइस को एक बेहतर क्वालिटी प्रदान की है। इसके साथ ही इसमें 4 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज है जिसे आप 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर यह फीचर कम बज़ट वाले मोबाइल में काफी मुश्किल से देखने को मिलता है।

विभिन्न फीचर्स के बारे में जानने के बाद आते हैं डिवाइस के निगेटिव प्वाइंट पर। कंपनी ने इस एंड्रायड मॉडल में कई विशेषताएं तो दी हैं परंतु उन सभी फीचर्स को बिना रुके चलाने के लिए हमें चाहिए एक आधुनिक बैट्री। 1800 एमएएच की यह बैट्री बहुत ज्यादा 10 से 11 घंटे ही चल सकती है और वो भी तभी जब आप इसे ज्यादा यूज ना करें। बैट्री का जल्दी खत्म हो जाना ही इस डिवाइस का सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट है। यदि इस प्वाइंट पर हम ज्यादा ध्यान ना दें तो यह डिवाइस एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

पढ़ें: माइक्रोमैक्स के रंगीन स्मार्टफोन

पढ़ें: माइक्रोमैक्स का कैनवास डूडल 3

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।