यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माइक्रोमैक्स लाएगा रंगीन स्मार्टफोन
माइक्रोमैक्स भारतीय बाजार में अगले कुछ सप्ताहों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन की नई सीरीज 'कैनवस 2 कलर्स ए120' उतारने वाली है। इसके सभी स्मार्टफोन रंगीन बॉडी वाले होंगे।

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स भारतीय बाजार में अगले कुछ सप्ताहों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन की नई सीरीज 'कैनवस 2 कलर्स ए120' उतारने वाली है। इसके सभी स्मार्टफोन रंगीन बॉडी वाले होंगे।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक कैनवस 2 कलर्स में 5 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2000 एमएएच बैटरी, 8 एमपी का रियर कैमरा, 2 एमपी का फ्रंट कैमरा, ड्युअल-सिम सपोर्ट जैसी विशेषताएं होंगी।
इसकी बॉडी रेड, ब्लू, डार्क ग्रे, यलो, ग्रीन और व्हाइट जैसे कई रंगों में होगी व यूजर को अपनी पसंद का रंग चुनने का विकल्प होगा।
