विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी ने उतारा एक्सपीरिया टी3 स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 11:39 AM (IST)

सोनी ने 5.3 इंची डिसप्ले वाला अपना सबसे पतला फोन एक्सपीरिया टी3 लांच किया है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनी ने 5.3 इंची डिसप्ले वाला अपना सबसे पतला फोन एक्सपीरिया टी3 लांच किया है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

एक्सपीरिया टी3 की बिक्री जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसकी विशेषताओं में 5.3 इंच का एचडी डिसप्ले, 1.4 गीगाह‌र्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड 4.4 ओएस, 8 एमपी रियर कैमरा, 1.1 एमपी फ्रंट कैमरा, 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 2500 एमएएच बैटरी आदि शामिल हैं।

इसके अलावा स्मार्टफोन में मीडिया एप्स, एक्सपीरिया ट्रांसफर एप, सोशल कैमरा कस्टमाइजेशन, एआर इफेक्ट्स, टाइमशिफ्ट ब‌र्स्ट, क्रिएटिव इफेक्ट्स और पोट्रेट रिटच एप आदि दिए गए हैं।

पढ़ें: सोनी का नया अल्फा 7 एस मिररलेस कैमरा

पढ़ें: सोनी का नया पोर्टेबल चार्जर