विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड 4.4 किटकैट के साथ लांच हुए इंटेक्स के दो स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 12:54 PM (IST)

इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने भारतीय बाजार में अपने दो नये बजट डुअल सिम स्मार्टफोन उतारे हैं- एक्वा आई14 [7,0

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंटेक्स टेक्नोलॉजी ने भारतीय बाजार में अपने दो नये बजट डुअल सिम स्मार्टफोन उतारे हैं- एक्वा आई14 [7,090 रुपये] व एक्वा एन 15 [6,090 रुपये]। नया इंटेक्स एक्वा आई 14 और एक्वा एन 15 एंड्रायड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है व ओपेरा मिनी सावन व ओएलएक्स मोबाइल एप्स इसमें प्रीलोडेड हैं। प्रोफेशनल्स व छात्रों को लक्ष्य मानकर इन दोनों स्मार्टफोन को बनाया गया है।

इंटेक्स एक्वा आई14

5 इंच टचस्क्रीन डिसप्ले व 854 गुणा 480 रेज्योलूशन के साथ आने वाले इंटेक्स एक्वा आई14 में 1.3 जीएचजेड मोबाइल प्रोसेसर, 1 जीबी रैम व 4 जीबी के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आया है। साथ ही इसमें 32जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आने वाला यह फोन 3जी नेटवर्क वाले एक सिम व 2जी नेटवर्क वाले दूसरे सिम को सपोर्ट करता है।

एक्वा एन 15 स्मार्टफोन

4 इंची आइपीएस डिस्प्ले व 854 गुणा 480 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ एक्वा एन 15 स्मार्टफोन 1.3 जीएचजेड प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और मेमोरी स्लॉट के साथ 4 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस है। बाकी के हार्ड वेयर एक्वा आई 14 की तरह है।

पढ़ें: क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 6 इंच इंटेक्स एक्वा आई 15

पढ़ें: इंटेक्स एक्वा आई5एचडी