यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एचटीसी ने जापान में लांच किया 'जे बटरफ्लाई' स्मार्टफोन
ताइवान की कंपनी एचटीसी द्वारा एक नया स्मार्टफोन 'एचटीसी जे बटरफ्लाई' लांच किया गया है। सूचना के अनुसार स्मार्टफोन को ...और पढ़ें

नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी एचटीसी द्वारा एक नया स्मार्टफोन 'एचटीसी जे बटरफ्लाई' लांच किया गया है। सूचना के अनुसार स्मार्टफोन को फिलहाल जापान की एक दूरसंचार कंपनी 'केडीडीआई' की वेबसाइट पर डाला गया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को यह डिवाइस अगस्त महीने के अंत तक मार्केट में मिल सकता है।
एचटीसी व केडीडीआई दोनों के द्वारा एचटीसी जे बटरफ्लाई के जापान से बाहर किसी और देश में या भारत में लांच किए जाने के संदर्भ में कोई भी सूचना प्रदान नहीं की गई है।
आइये एक नजर एचटीसी जे बटरफ्लाई स्मार्टफोन की विशेषताओं पर डालते हैं। यह एक डुअल सिम डिवाइस है जो कि 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ लांच किया गया है। इसके अलावा डिवाइस में आपको एंड्रायड 4.4 किटकैट, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर व 2 जीबी रैम मिलेगी। फिलहाल प्रोसेसर कितनी तेजी से चलेगा इसकी सूचना नहीं दी गई है।
स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए एलटीई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस, जीपीआईस, ईडीजीई, 3जी, इत्यादि चीजें हैं और पॉवर बैकअप के लिए 2700 एमएएच की बैटरी डाली गई है। डिवाइस का वजन 156 ग्राम है व भुजाएं 145X70X10 मि. मी. हैं।
