विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द आ सकता है 'एचटीसी वन एम8' विंडोज फोन

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jul 2014 10:55 AM (IST)

विंडोज डिवाइस में एक बार फिर से अपनी तकनीक आजमाते हुए ताइवान आधारित कंपनी एचटीसी जल्द ही एक विंडोज स्मार्टफोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विंडोज डिवाइस में एक बार फिर से अपनी तकनीक आजमाते हुए ताइवान आधारित कंपनी एचटीसी जल्द ही एक विंडोज स्मार्टफोन लेकर आ रही है। सूचना के अनुसार एचटीसी अपने फ्लैगशिप डिवाइस एचटीसी वन एम8 को ही विंडोज 8.1 से अपडेट करने की तैयारी में है।

कंपनी द्वारा किए गए एक ट्विटर पोस्ट में यह कहा गया है कि इस साल के अंत में एचटीसी की ओर से एक विंडोज स्मार्टफोन लांच किया जा सकता है। कंपनी द्वारा इससे पहले भी विंडोज डिवाइस निकाले गए थे। साल 2012 में एचटीसी ने एचटीसी 8एस व एचटीसी 8एक्स को लांच किया था।फिलहाल एचटीसी ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की कोई भी घोषणा नहीं की है।

सूचना के अनुसार एचटीसी वन एम8 के विंडोज फोन को डिवाइस के एंड्रायड वर्जन वाली ही विशेषताएं मिलने की उम्मीद की जा रही है।

फिलहाल एचटीसी वन एम8 के एंड्रायड वर्जन में 4 अल्ट्रा मेगापिक्सल कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 2600 एमएएच बैट्री, 2.5 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 801 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 5 इंच एचडी डिस्प्ले, 16 जीबी (एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी) इंटरनल मेमोरी, आदि विशेषताएं मौजूद हैं।

कुछ समय पहले ही कंपनी की ओर से एचटीसी वन एम8 का डुअल सिम वर्जन भी निकाला गया था जिसे एचटीसी वन एम8 डुअल सिम का नाम दिया गया है।

पढ़ें: क्लासी लुक के साथ एचटीसी डिजायर 310

पढ़ें: एचटीसी डिजायर 616 डुअल सिम: अच्छा पर खास नहीं