विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इंटरनेट स्लो होने पर सीधे करें TRAI से शिकायत, ये एप करेगी मदद

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2016 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2016 02:36 PM (IST)

टेलिफोन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नई एप लांच की है जिसका नाम MySpeed है। इस तहत यूजर्स अपने मोबाइल डाटा स्पीड पर नजर रख सकते हैं

News Article Hero Image

टेलिफोन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नई एप लांच की है जिसका नाम MySpeed है। इस तहत यूजर्स अपने मोबाइल डाटा स्पीड पर नजर रख सकते हैं। इसके साथ ही इस एप के जरिए अगर नेटवर्क कनेक्टिविटी में कोई भी परेशानी आती है तो उसकी शिकायत भी की जा सकती है। आपको बता दें कि ये शिकायत सीधे TRAI के पास की जा सकती है जिसमें सर्विस प्रोवाइडर का कोई रोल नहीं होगा। दरअसल, यूजर्स को असल में कैसी स्पीड मिलती है और ऑपरेटर्स क्या कहते हैं इसके चलते ही ये एप लांच की गई है। डिजिटल इंडिया के तहत ये पहला एप है जो बेकार डाटा स्पीड को सुधारने में मदद करेगा।

पढ़े, ये एप्स हैं सिर्फ एडल्ट्स के लिए

कैसे काम करती है ये एप?

इस एप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं फिलहाल ये एप सिर्फ एंड्रायड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसमें कुछ कैटेगरी हैं।

1- पहली कैटेगरी में आप इंटरनेट स्पीड को जांच सकते हैं यहां तक की घर में लगे वाइ-फाइ कनेक्शन को भी जांच सकते हैं।

2- दूसरी कैटेगरी में आपके पिछले टेस्ट रिकॉर्ड्स दर्ज होंगे जिसमें आप देख पाएंगे की पिछले दिनों आपको कैसी इंटनेट सर्विस दी गई है। इसमें मैप पर आपकी लोकेशन भी दिखाई देगी। इस मैप के जरिए आप देख पाएंगे कि जिस एरिया में आप नेट चला रहे हैं वहां कि इंटरनेट स्पीड क्या है।

पढ़े, बड़ी आसानी से अपने फोन में ही बदले पिक्चर में किसी का भी चेहरा

3- तीसरी कैटेगरी में आप ये देख पाएंगे की आपने पिछला स्पीड टेस्ट कब किया था, डाउनलोड स्पीड क्या थी, अपलोड स्पीड क्या थी, नेटवर्क कैसा था आदि। इस पेज में आपको 'SEND TO TRAI' नाम का एक बटन भी मिलेगा जिसके जरिए आप ये पूरी रिपोर्ट TRAI को भेज सकते हैं।

इसके जरिए यूजर्स सीधे TRAI से लो मोबाइल नेटवर्क की शिकायत करने में सक्षम हैं। जिसके तहत TRAI सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस क्वालिटी को जांच पाएगा।

तो चलिए आपको इस एप के काम करने का तरीका तस्वीरों के माध्यम से दिखा देते हैं।

-शिल्पा श्रीवास्तवा