विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ी आसानी से अपने फोन में ही बदले पिक्चर में किसी का भी चेहरा

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2016 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 03:00 PM (IST)

अगर आपने भी ऐसे शैतानी करने का सोचा है जिसमे आप लोगों के चेहरे ही बदल दें तो अब ये कोई बड़ा काम नहीं है

News Article Hero Image

अगर आपने भी ऐसे शैतानी करने का सोचा है जिसमे आप लोगों के चेहरे ही बदल दें तो अब ये कोई बड़ा काम नहीं है| ऐसा आप अपने स्मार्टफोन में भी कर सकते हैं| आज हम आपको बताते हैं की फोन से किसी भी फोटो में फेस स्वाइप कैसे किया जाए।

अपने फोन से बदल सकते हैं किसी का भी चेहरा, ये TRICK आएगी काम


फोन से फेस स्वाइप करने के लिए कई एप्स मौजूद हैं, लेकिन हम उनमें से बेहतरीन कौन-सी है उसके बारे में आपको बताएंगे ताकि ऐप ट्राइ करने का आपका समय व्यर्थ न हो| ये एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए हैं। इनमें से एक बेहद आसान है और कस्टमाइज्ड फीचर्स के साथ आता है।

1. Face Swap: Android

ये एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सबसे कॉमन ऐप है। इस्तेमाल करने में आसान और जल्दी काम करने वाला है। इसे इस्तेमाल करने के स्टेप्स भी काफी आसान हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल-

स्टेप 1: इंस्टॉल करें और फोटो सिलेक्ट करें-

सबसे पहले इस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसमें आने वाले एड्स को इग्नोर करें। इसके बाद आप गैलेरी में सेव्ड फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 2: अब फेस सिलेक्ट करें-

पढ़ें, फेसबुक से हटेगा भाषाओं का बंधन, मल्टीलिंगुअल कंपोजर हर मैसेज को करेगा ट्रांसलेट

इस स्टेप में फोटो पर ऑटोमैटिकली फेस पर ओवल शेप बना हुआ आएगा। इसमें आपको टैप करना है। टैप करते ही फेस एडिट ऑप्शन आपके सामने आएंगे। अपने अनुसार सभी फेस सिलेक्ट करें और बॉटम मिडिल में जो फेस स्वैप का ऑप्शन आता है उसे क्लिक करें।
स्टेप 3: अब सारे फेस सही जगह पर पेस्ट करें-
अगर आपको कोई फेस डिलीट करना है तो वो ऑप्शन भी मिलेगा। इसके बाद आप फोटो सेव कर लें। इससे फोटो शेयर भी की जा सकती है।

2. Face Swap Booth
इस ऐप का इस्तेमाल आइओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए किया जा सकता है। ये ऐप सभी तरह के कस्टमाइज्ड टूल्स देता है जो कोई चेहरा बदलने के काम आ सकते हैं।

ऐसे करें यूज -
स्टेप 1- डाउनलोड कर फोटो सिलेक्ट करें
इस ऐप में पहले से ही दी गई फोटोज भी मौजूद हैं। किसी सिलेब्रिटी की फोटो भी स्वैप की जा सकती है। इसके अलावा, आप अपनी फोटो गैलरी से सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 2- सिलेक्ट करें इफेक्ट-
इस ऐप को इस्तेमाल करना थोड़ा पेचीदा हो सकता है। आपको कई तरह के कस्टमाइज्ड टूल्स मिलते हैं| इस ऐप में सिर्फ आंखों को स्वैप करना, सिर्फ नाक को स्वैप करना, सिर्फ चेहरे के किसी एक हिस्से को स्वैप करने जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं। इसके अलावा, आप दो चेहरों को आपस में ब्लेंड भी कर सकते हैं।
स्टेप 3- मिक्स एंड मैच-
इस ऐप में एक खास मिक्स एंड मैच फीचर भी मौजूद है जो आपके लिए एक ऐड प्वाइंट हो सकता है। दो लोगों के चेहरे को मिलाकर कोई नया चेहरा बनाया जा सकता है। आप अपनी फोटो को सेव करने के बाद शेयर कर सकते हैं।