विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये एप्स हैं सिर्फ एडल्ट्स के लिए

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 04 Jul 2016 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2016 12:01 PM (IST)

आजकल 10 साल के बच्चे भी स्मार्टफोन लेकर घूम रहे हैं। शायद पैरेंट्स इसलिए उन्हें फोन दे देते हैं ताकि वो उनसे कनेक्ट रह सकें

News Article Hero Image

आजकल 10 साल के बच्चे भी स्मार्टफोन लेकर घूम रहे हैं। शायद पैरेंट्स इसलिए उन्हें फोन दे देते हैं ताकि वो उनसे कनेक्ट रह सकें। लेकिन वो नहीं जानते कि उनका छोटा सा बच्चा फोन का कैसे इस्तेमाल कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे एप्स हैं जो सिर्फ एडल्ट्स के लिए ही बनाए गए हैं और हो सकता है कि आपका बच्चा भी इन्हें यूज कर रहा हो। तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ एप्स से रूबरु करा देते हैं जो आपके बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

1- Tinder

ये एक डेटिंग एप है जिसके जरिए इस एप को रेटिंग देकर यूजर्स अपने लिए डेटिंग पार्टनर चुन सकते हैं। रेटिंग देने के चलते इसका इस्तेमाल साइबर बुलिंग में भी किया जा सकता है जिसके चलते बच्चों पर मुसीबत आ सकती है।

पढ़े, अब व्हाट्सएप पर नए तरीके से भेजे मैसेज, करें बोल्ड, इटेलिक और स्ट्राइक, ये है तरीका

2- Snapchat

आपको बता दें कि इस एप को Sexting यानि Sex Chat के लिए टॉप पर रखा गया है। इसके जरिए यूजर्स अपने फ्रेंड लिस्ट में मौजूद किसी को भी फोटो या वीडियो सेंड कर सकता है। वैसे तो इन सभी Snaps को रिकवर करना बहुत आसान है। लेकिन अगर ये किसी गलत हाथ में पड़ जाएं तो उसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग में भी किया जा सकता है।

3. Blendr

फ्लर्टिंग एप के नाम से मशहूर इस एप में नए दोस्त बनाए जा सकते हैं। इसके जरिए भी आप वीडियो और मैसेज सेंड कर सकते हैं। यही नहीं, इसके जरिए आप दूसरे यूजर्स की फोटो पर होटनेस रेट भी दे सकते हैं। इस एप पर रजिस्ट्रेशन करते समय किसी तरह की कोई ऑथेंटिकेशन की जरुरत नहीं होती है। जिसके चलते अगर किसी माइनर की प्रोफाइल गलत व्यक्ति की नजरों में आ जाती है तो ब्लैकमेलिंग का दौर शुरु हो सकता है।

4. Kik Messenger

इसके जरिए यूजर्स एक दूसरे को वीडियो, फोटोज, स्केचेज, यहां तक की यूट्यूब वीडियोज भी सेंड कर सकता है। एक रिसर्च की मानें तो कुछ माइनर्स इस एप को न्यूड सेल्फी भेजने के लिए भी यूज कर रहे हैं। यही नहीं, बच्चो अपना Kik यूजरनेम देकर Reddit जैसी जगह पर सेक्स के लिए क्लासिफाइड ऐड देते हैं। अब आप उन सबसे ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना खतरनाक हो सकता है।

5. Whisper

इस एप पर आप बिना अपना नाम बताए कंफेशन कर सकते हैं। यहां तक की इसपर यूजर्स फोटो भी पोस्ट कर सकते हैं। ये एप आपका नाम डिस्क्लोज नहीं करता लेकिन जहां से आपने फोटो पोस्ट की है वहां की लोकेशन जरुर बता देता है। ऐसे में अगर कोई बच्चा किसी और की फोटो लेकर और उसपर आपत्तिजनक टेक्स्ट देकर अगर पोस्ट करता है तो वो बड़ी मुश्किल में फंस सकता है।