विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब व्हाट्सएप पर नए तरीके से भेजे मैसेज, करें बोल्ड, इटेलिक और स्ट्राइक, ये है तरीका

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 01 Jul 2016 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 05:14 PM (IST)

ट्सएप हमेशा से ही आपके लिए नए नए फीचर लाता रहा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

व्हाट्सएप हमेशा से ही आपके लिए नए नए फीचर लाता रहा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही लेकर आया है। जी हां, इस बार मैसेंजर में टेक्सट फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप टेक्सट को बोल्ड, स्ट्राइक या इटेलिक करना चाहते हैं तो इसके लिए व्हाट्सएप एक बेहतरीन तरीका लेकर पेश हुआ है। तो चलिए आपको बता दें कि आखिर ये बदलाव है क्या:

1- टेक्सट को स्ट्राइक करने के लिए:

इसके लिए आप टेक्सट के दोनों तरफ ~tildes~ लगा दीजिए। उदाहरण के लिए ~Oh my god~
इससे आपका टेक्सट स्ट्राइक हो जाएगा। ये आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप कुछ व्यंगात्मक कहने जा रहे हों।

पढ़े, इन एप्स के जरिए करें किसी के भी वाई-फाई पर कब्जा, सिस्टम की मिलेगी पूरी डिटेल

2- टेक्सट को बोल्ड करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ *asterisks* लगाने होंगे। उदाहरण के लिए * Oh my god *

3- टेक्सट को इटेलिक करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ _underscores_ लगाने होंगे। उदाहरण के लिए _Oh my god_

ध्यान रहे कि ये नई ट्रिक सिर्फ व्हाट्सएप के अपडेटेड वर्जन में ही उपलब्ध हो पाएगी।