विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने यूजर्स के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से डाटा चोरी करने वाली एप का लगाया पता

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 30 Nov 2017 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:34 AM (IST)

अगर आपने इस एप को अपने फोन में डाउनलोड किया है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें, जानें क्यों

गूगल ने यूजर्स के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से डाटा चोरी करने वाली एप का लगाया पता
गूगल ने यूजर्स के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से डाटा चोरी करने वाली एप का लगाया पता

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल ने कॉल रिकार्ड्स समेत फेसबुक, व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया एप्स से यूजर का डाटा कराने वाली एप का पता लगाया है। यह एप फोन के कॉल रिकार्ड्स से भी यूजर की जानकारी चुराती है। गूगल ने इस एप का खुलासा एक ब्लॉग पोस्ट में किया। एप का नाम Tizi बताया गया है।

यूजर्स का डाटा चोरी करती है एप: 

गूगल के ब्लॉग के मुताबिक- Tizi एप फेसबुक, व्हाट्सएप जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट्स से जरुरी डाटा चुराने का काम करती है। इसके लिए यह एप अपने आप यूजर के फोन में स्पायवेयर इनस्टॉल कर लेती है और इसके जरिए डाटा चुराने का काम करती है। गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्योरिटी की टीम ने सितंबर 2017 में डिवाइस स्कैन के दौरान इस एप को ट्रैक किया है। एप के बारे में पता लगने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

एप का अकाउंट भी किया गया सस्पेंड:

गूगल ने एप के बारे में पता लगते ही इसकी जानकारी सभी डिवाइसेज पर भेज दी है। कंपनी ने इस एप का डेवलपर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया है। गूगल के अनुसार- Tizi एप के पहले अपडेट में रूटिंग की क्षमता नहीं थी। लेकिन अपडेशन के बाद एप ने यूजर्स का फोन और सोशल मीडिया एप्स से जरुरी डाटा चुराना शुरू कर दिया था ।

क्या होती हैं मालवेयर या स्पायवेयर एप्स?

एंड्रॉयड और आईओएस की कई एप्स को चीन के सॉफ्टवयेर इंजीनियर्स द्वारा तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन एप्स में स्पायवेयर या मालवेयर बग्स छोड़े जाते हैं, ताकि इन एप्स की मदद से यूजर का डाटा और अन्य जरुरी जानकारियां चुराई जा सकें। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में भारत सरकार ने भी 40 से ज्यादा एप्स को फोन से तुरंत हटा लेने का आदेश दिया था। 

यह भी पढ़ें:

अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज

अब भारतीय यूजर्स YouTube Go के जरिए स्लो और बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे वीडियोज

वेडिंग प्लानिंग में मददगार होंगी ये मोबाइल एप्स, जानें इनके बारे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।