विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भारतीय यूजर्स YouTube Go के जरिए स्लो और बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे वीडियोज

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 29 Nov 2017 12:42 PM (IST)

स्मार्टफोन यूजर्स अब बिना ज्यादा डाटा खर्च किए कई वीडियोज देख सकते हैं। जानें

अब भारतीय यूजर्स YouTube Go के जरिए स्लो और बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे वीडियोज
अब भारतीय यूजर्स YouTube Go के जरिए स्लो और बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे वीडियोज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय यूजर्स के लिए यूट्यूब ने अपना सुपरलाइट वर्जन Go लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स स्लो इंटरनेट या बिना इंटरनेट के भी वीडियो देख पाएंगे। इस एप को खासतौर से उन विकासशील देशों के लिए जारी किया गया है जहां इंटरनेट काफी स्लो काम करता है। यह यूट्यूब का डाउनग्रेड वर्जन है। कुछ महीनों पहले इसका बीटा वर्जन भारत में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

YouTube Go के फीचर्स:

  • स्लो इंटरनेट या बिना इंटरनेट के भी वीडियो देख पाएंगे।
  • वीडियोज को डाउनलोड कर फोन में सेव कर पाएंगे। डाउनलोड की गई वीडियोज को ब्लूटूथ या वाई-फाई डायरेक्ट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे।
  • इसके अलावा यूजर्स वीडियो को सेव कर ऑफलाइन भी देख सकते हैं।
  • इस एप के जरिए वीडियोज का डाउनलोड या देखने से पहले उसका प्रीव्यू देखा जा सकेगा। यूजर्स अपने मुताबिक एप पर वीडियो को सेव कर पाएंगे जिससे उन्हें ये पता रहे कि उनका डाटा कितना खर्च हो गया है।
  • वीडियो सेव करते समय यूजर वीडियो क्वालिटी भी अपने मुताबिक सेट कर सकते हैं।
  • डाउनलोड वीडियोज को यूजर्स कहीं भी और कभी भी बिना अतिरिक्त डाटा खर्च किए देख पाएंगे।

Skype Lite एप भी हुई थी लॉन्च:

इसी वर्ष टेक की बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव सत्य नडेला ने Skype Lite लॉन्च की थी। यह स्काइप और लिंकडिन का डाउनग्रेड वर्जन था। आपको बता दें कि स्काइप लाइट को हैदराबाद सेंटर में बनाया गया है और इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को स्टडी करने के बाद तैयार किया गया है।

जानें एप के बारे में:

इस एप का साइज मात्र 13 एमबी है। फोन में कम स्टोरेज लेने के साथ-साथ इसे लौ बैंडविड्थ यानि महज 13 एमबी साइज का यह एप्लिकेशन न सिर्फ फोन की स्टोरेज में कम जगह लेता है बल्कि इसे लो बैंडविड्थ यानि 2जी और 3जी कनेक्टिविटी पर भी तेज काम करने के हिसाब से तैयार किया गया है। यह आपके मैसेजिंग और कॉलिंग एप की तरह काम करेगा। इसका मतलब की इसमें आपके एसएमएस भी इंटीग्रेट होंगे। मैसेज सेक्शन में आपको स्काइप मैसेज, एसएमएस और प्रमोशनल मेसेज, तीन कॉलम दिखेंगे, जिनमें आप अलग-अलग फिल्टर कर सकते हैं। इसके अलावा स्काइप लाइट में चैट बोट भी लाए गए हैं, जिनसे आप मजेदार चैट कभी भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

वेडिंग प्लानिंग में मददगार होंगी ये मोबाइल एप्स, जानें इनके बारे में

पार्किंग खोजने में होती है परेशानी तो इन एप्स की लें मदद

ट्रैवलिंग के हैं शौकीन तो मोबाइल में जरूर रखें ये मोबाइल एप्लीकेशंस, जानिए
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।