Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैवलिंग के हैं शौकीन तो मोबाइल में जरूर रखें ये मोबाइल एप्लीकेशंस, जानिए

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sun, 26 Nov 2017 09:01 AM (IST)

    हम आपको कुछ ऐसी एप्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको देश दुनिया घूमने में मदद करेंगी

    ट्रैवलिंग के हैं शौकीन तो मोबाइल में जरूर रखें ये मोबाइल एप्लीकेशंस, जानिए

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनिया में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। कुछ लोगों को हिल स्टेशन पसंद है तो किसी को कहीं और जाना। ऐसे में कहां घूमने जाएं यह तय करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस इंटरनेट की दुनिया में अब आप घर बैठे पूरे देश दुनिया की खबर ले सकते हैं। इंटरनेट पर अब कुछ ऐसे एप हैं जिसके जरिए आप होटल, फ्लाइट और उस जगह से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी देश दुनिया में घूमने के शौकीन हैं तो हम आपको कुछ ऐसी एप्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपको देश दुनिया घूमने में मदद करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    App in the Air:

    जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह एप आपको फ्लाइट्स की जानकारी देगा। इस एप के जरिए आप अपने ट्रैवल को और भी सस्ता बना सकते हैं। यह एप आपको रियल टाइम फ्लाइट्स के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा एयरपोर्ट नेविगेशन मैप और टिप्स, फ्लाइट अपडेट, गेट चेंजेस इन सभी को आप इस एप के जरिए अपने मोबाइल में पा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप रोमिंग में हैं तो आप इस एप से ऑफलाइन अपडेट भी पा सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

    Airbnb:

    Airbnb एप के जरिए आप होटल की जगह, उस शहर के बीचों बीच एक घर या छोटा कोटेज बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा इस एप के माध्यम से आप उस शहर की स्थानीय जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

    Booking.com:

    Booking.com दुनिया के बेस्ट होटल बुकिंग वेबसाइट में से एक है। यूजर अपने स्मार्टफोन से इस एप के जरिए दुनिया के किसी भी होटल और घर के बेस्ट डील की जानकरी पा सकते हैं। इसके अलावा जब आप अपनी बुकिंग को पूरा करते हैं तो आपको तुरंत बुकिंग कन्फर्मेशन रिसीव हो जाता है और उस एरिया का ऑफलाइन मैप भी मिल जाता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

    Cleartrip:

    क्लियरट्रिप एक ऐसा एप है जिसके जरिए आप फ्लाइट, होटल्स और ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं। क्लियरट्रिप मूल रूप से भारत में स्थापित किया गया था। इस एप के जरिए आप दुनिया के 15000 शहरों के होटल में सिर्फ एक क्लिक में बुकिंग करवा सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप iOS और एंड्रायड दोनों पर काम करता है।

    Google Map:

    नए शहर में उतरकर आसानी से किसी भी पते तक पहुंचाने में यह एप्लीकेशन आपकी मदद करेगी। इतना ही नहीं रास्ते में ट्रैफिक जाम, नजदीकी पेट्रोल पंप वगैरह की जानकारी भी आपको यह एप्लीकेशन देती है।

    यह भी पढ़ें:

    आपको बेहतर वीडियो कॉलिंग का अनुभव देंगी ये 5 एप्स

    व्हाट्सएप के इन फीचर्स को यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा पसंद

    उबर ने वेब वर्जन समेत भारत में लॉन्च किए तीन नए फीचर्स