विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Wed, 29 Nov 2017 02:56 PM (IST)Updated: Wed, 29 Nov 2017 03:09 PM (IST)

व्हाट्सएप यूजर्स के चैटिंग और एप को इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर करने के लिए दो खास फीचर्स लेकर आया है

अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज
अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एप्पल आईफोन यूजर्स के लिए दो नए अपडेट जारी किए हैं। इन दो फीचर्स में से एक पिक्चर-इन-पिक्चर मोड और वॉयस रिकॉर्डिंग बटन दिया है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड से यूजर्स एप में ही यूट्यूब वीडियो देख पाएंगे। बेहतर वॉयस रिकॉर्डिंग बटन के तहत यूजर्स को ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए माइक आइकॉन को होल्ड कर के रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

व्हाट्सएप का यह नया अपडेट यूजर्स को 2.17.81 वर्जन में मिलेगा। यह अपडेटेड वर्जन एप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वॉयस रिकॉर्डिंग फीचर इस नए अपडेट में कार्य कर रहा है। लेकिन पिक्चर-इन-पिक्चर मोड इस अपडेट में कार्य नहीं कर रहा। इस अपडेट के बाद भी चैट में यूट्यूब लिंक को खोलने पर यूट्यूब एप खुल जाती है। WABetaInfo के अनुसार- व्हाट्सएप में यूट्यूब प्लेबैक फीचर अभी तक इनेबल नहीं किया गया है।हालांकि, व्हाट्सएप का यह नया अपडेट पीआईपी मोड चलाने के लिए बनाया गया है और व्हाट्सएप के सर्वर एंड से स्विच इनेबल करने के तुरंत बाद यह फीचर काम करने लग जाएगा।

गूगल एंड्रॉयड डिवाइसेज में इन दोनों फीचर्स के आने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अगर पुरानी अपडेट्स को देखा जाए तो माना जा सकता है कि ये दोनों फीचर्स एंड्रॉयड डिवाइसेज में भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए व्हाट्सएप अपडेट की बात की जाए तो इंस्टेंट मैसेजिंग एप यूजर्स को बिना कॉल कट किए वॉयस से वीडियो कॉल्स में स्विच करने का फीचर देगी। 

जहां व्हाट्सएप पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग एप यूट्यूब को अपने चैट फीचर में लेकर आया है। वहीं, यूट्यूब ने भी यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है। इसके तहत यूजर्स किसी भी वीडियो को देखते समय अच्छी क्वालिटी के लिए स्क्रीन को जूम कर पाएंगे। इस फीचर का नाम pinch-to-zoom जैस्चर है। 

जानें यूट्यूब के नए फीचर के बारे में:

इस फीचर को सबसे पहले कंपनी ने पिक्सल 2 एक्सएल में जारी किया था। इसे अब बाकी के स्मार्टफोन्स में भी रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर के लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से यूट्यूब के लेटेस्ट अपडेट v12.44 को अपडेट करना होगा। इसके तहत 16:9 वीडियो को क्रोप कर 18:9 डिस्प्ले में फिट किया जा सकता है। इससे वीडियो के साइड में आने वाली ब्लैक बार रीमूव हो जाएंगी। अगर आपके पास अब तक यह फीचर नहीं आया है तो आप यूएट्यब के एंड्रॉयड वर्जन v12.44.52 को एपीकेमिरर से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

वेडिंग प्लानिंग में मददगार होंगी ये मोबाइल एप्स, जानें इनके बारे में

पार्किंग खोजने में होती है परेशानी तो इन एप्स की लें मदद

ट्रैवलिंग के हैं शौकीन तो मोबाइल में जरूर रखें ये मोबाइल एप्लीकेशंस, जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।