विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hike Messenger ने लांच किया ‘फ्री ग्रुप कॉलिंग’

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 01:10 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Sep 2015 01:17 PM (GMT+05:30)

कोई इवेंट आयोजित करने जा रहे और सबको इनवाइट करना है या किसी तरह की सूचना देनी है तो अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कोई इवेंट आयोजित करने जा रहे और सबको इनवाइट करना है या किसी तरह की सूचना देनी है तो अब न तो अधिक नंबर डायल करने की जरूरत होगी और न लोगों को होल्ड पर रखने की जरूरत क्योंकि आपके लिए Hike Messenger फ्री ग्रुप कॉलिंग की सुविधा लेकर आया है, जो 100 से भी अधिक लोगों से कनेक्ट होने में आपकी मदद करेगा।

Hike messenger पर जुड़े 30 भाषाओं में 5,000 स्टीकर

भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनिल मित्तल के पुत्र कविन मित्तल के Hike Messenger फ्री ग्रुप कॉलिंग लांच किया जहां 100 से अधिक लोगों से कनेक्ट हो सकते हैं। यह सर्विस 4G और Wi-Fi पर काम करेगा। शुरुआती दौर में अभी इसे एंड्रायड के लिए उपलब्ध कराया गया है और इस वर्ष के अंत तक यह Windows और iOS पर भी आ जाएगा।

ग्रुप कॉलिंग लाने के बाद हाइक ने VoIP (voice over internet) पर से बीटा टैग हटा दिया है ओर आधिकारिक तौर पर इस फीचर को रिलीज कर दिया है। अब एक बटन पर टैप करने से आप एक कॉल में 100 लोगों से कनेक्ट हो सकते हैं। यह काफी सरल है। hike messenger के संस्थापक और CEO कविन भारती मित्तल ने कहा, ‘ग्रुप कॉल को बनाना आसान नहीं था।’

फ्री SMS सेवाओं के लिए अपनाएं ये तरीके

वर्ष 2012 में लांच हुए Hike पर अभी करीब 35 मिलियन से भी अधिक यूजर्स हैं। Tiger Global और BSB से अब तक यह 86 million डॉलर जमा कर चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।