विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hike messenger पर जुड़े 30 भाषाओं में 5,000 स्‍टीकर

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 10 Sep 2015 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2015 11:21 AM (IST)

इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस hike ने अपने प्‍लेटफार्म पर 30 भाषाओं में 5,000 से अधिक स्‍टिकर्स जोड़ा है। कंपनी के अनुसार, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली: इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस hike ने अपने प्लेटफार्म पर 30 भाषाओं में 5,000 से अधिक स्टिकर्स जोड़ा है। कंपनी के अनुसार, इस नई घोषणा ने इस प्लेटफॉर्म को किसी भी मैसेजिंग एप या प्लेटफॉर्म के बीच में local stickers का सबसे बड़ा संग्रह बना दिया है।

इस मैसेजिंग एप के अन्य प्रतिद्धंदी WhatsApp और Viber का यूजर बेस क्रमश: 900 million और 40 million से भी अधिक है।

hike द्वारा इस घोषणा को करने के पीछे मकसद है देश में अपने यूजर्स को बढ़ाना, जोकि नए फ्री स्टिकर्स की लांच के साथ 35 million से भी अधिक हो गए है।

hike messenger के फाउंडर और सीइओ केविन भारती मित्तल ने कहा कि ‘’ मैसेजिंग यूजर्स के साथ एक transformation से गुजर रहा है, ताकि यूजर्स अपने आप को और ज्यादा बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकें।यूजर्स के बीच में Stickers बहुत हिट हुए है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि वापस सिंपल टेक्स्ट पर जाना मुश्किल है, खासकर जब कोई भी अपनी गहरी भावनाओं को इनके द्वारा अच्छी तरह अभिव्यक्त कर सकता हैं। इसलिए अब 30 विभिन्न भाषाओं में hike के 5,000 local stickers के साथ कोई भी आसानी से बातचीत कर सकता है।‘’

इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि इसने automatic sticker suggestions नामक एक अन्य फीचर भी लांच किया था।

यह स्टिकर्स 25 कैटेगिरीज से भी ज्यादा में होंगे, इनमे region specific lingos शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।