विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्री SMS सेवाओं के लिए अपनाएं ये तरीके

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2015 10:42 AM (IST)

मार्केट में जाते हैं तो ढ़ेरों फ्री ऑफर्स देखकर आप खिल जाते है। ठीक इसी तरह अगर बात sms की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

फ्री का नाम सुनते ही शायद ही कोई हो जिसके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान न आ जाएं। मार्केट में जाते हैं तो ढ़ेरों फ्री ऑफर्स देखकर आप खिल जाते है। ठीक इसी तरह अगर बात sms की हो रही है तो अगर इसे फ्री में भेजा जा सकता है, तो यकीनन इसे बढ़िया बात क्या हो सकती है। वैसे इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर,वाइबर इत्यादि ने आज sms की परिभाषा और रूपरेखा बदल दी है, अच्छी बात यह है कि इनके द्वारा मैसेज सेंड करने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ता, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इंटरनेट का बिल तो आपके ही सिर पर पड़ता है, क्योंकि इनमें से किसी को भी आप बिना नेट एक्सेस नहीं कर सकते।

वैसे कहा जाता है कि इस दुनिया में कुछ भी फ्री नहीं, फिर आप सोच रहे होंगे कि हम फ्री में sms भेजने की बात ही क्यों कर रहे हैं, वह इसलिए क्योंकि सच में आप कुछ सेवाओं के द्वारा फ्री sms भेज सकते हैं, बस उनके इस्तेमाल के लिए जो टर्म्स एंड कंडिशन्स आपको दी जाएंगी, उनपर आपको नजर रखनी होगी। इन सेवाओं के प्रयोग के लिए आपसे मांगी गई परमिशन के तहत आपकी बहुत सी निजी जानकारियों के लिए एक्सेप्टेंस मांगी जा सकती है, फिर इसका प्रयोग मार्केटिंग या एडवर्टाइजिंग के लिए किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह सेवाएं फ्री होकर भी पूरी तरह फ्री नहीं क्योंकि इनके प्रयोग के साथ आप अपनी निजता मुहैया करा देते हैं। इसलिए इनका प्रयोग सोचकर ही करें। चलिए आज आपको कुछ फ्री सर्विसेज के बारे में बताते हैं:


Hike

Hike messenger एप फ्री sms सेवा के लिए बेहतर सेवाओं में से एक है। इसके द्वारा भेजे गए sms पर आपको कुछ बोनस मिलता है। यह एप बहुत से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस सर्विस को जैसे ही आप sign up करते हैं आपको 20 Free sms बैलेंस उपलब्ध हो जाता है, इतना ही नहीं इस सर्विस ने यूजर्स को लुभाने के लिए बहुत से ऑफर रखे हैं जैसे – अगर आपने Hike से जुड़ने के लिए अपने किसी अन्य दोस्त को refer किया तो बदले में आपको 50 फ्री sms मिल जाते है। यह एप Android, iOS और Windows Phone पर उपलब्ध है। इस एप का यूज बहुत सरल है। इसके लिए आपको एप इंस्टॉल करके अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। इसके बाद new message मैसेज बटन पर क्लिक करके, जो Hike पर उपलब्ध नहीं है उस फ्रेंड या व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालना होगा। बस फिर आपका यह मैसेज एक sms की तरह सेंड हो जाएगा। इस एप के इस्तेमाल में इस बात को याद रखना जरूरी है कि जिसका नंबर आप डाल रहे हैं उसके फोन में Hike install नही होना चाहिए, वर्ना आप फ्री सेवा से महरूम रह जाएंगे। मैसेज किसे भेजना है, इसका चुनाव आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से भी कर सकते है। आप Hike messenger पर चैट करके और ज्यादा फ्री sms प्राप्त सकते हैं। Hike से आप मैसेज और रिसीव कर सकते है।

Way2sms
फ्री sms भेजने के लिए यह फिर भी और सर्विसेज के मुकाबले भरोसेमंद है। इससे भेजे गए मैसेजेस जल्दी सेंड होते हैं और इसकी मोबाइल साइट को किसी भी प्लेटफॉर्म से एक्सेस कर सकते हैं। यूं तो Way2sms एंड्रायड एप उपलब्ध है, लेकिन साथ ही यह मोबाइल और डेस्कटॉप ब्राउजर पर भी काम करता है। जैसा कि पहले बताया था कि इन सेवाओं में बहुत सी जानकारियों के लिए परमिशन मांगी जाती है, तो ऐसा इसमें भी होता है। Way2sms से फ्री में sms भेजने के लिए Way2sms की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट क्रिएट करना होगा। फिर वेरिफिकेशन के लिए एक पासवर्ड और मेल भेजी जाएंगी। इनके द्वारा अकाउंट वेरिफाइ होने पर आप इस फ्री सेवा का उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद डेस्कटॉप या मोबाइल जहां चाहे वहां वेबसाइट खोलकर Login करें, फिर Send Free SMS पर टैप करें, टैप करते ही एक पेज खुलेगा, जिसमें आपसे कॉन्टैक्ट्स को add करने के लिए बोला जाएगा, लेकिन आप चाहे तो इस स्टेप को स्कीप यानि छोड़ सकते हैं,जबकि साइट की कोशिश रहती है कि आप कॉन्टैक्ट्स डिटेल दें।

अब अगले कदम के तहत आपको Send SMS लिंक पर क्लिक करना होगा, यह होम icon के साइड में टॉप पर उपलब्ध होगा। अब आपको अपने उस फ्रेंड का मोबाइल नंबर टाइप करना है, जिसे मैसेज भेजना है और फिर अपना टेक्स्ट मैसेज टाइप करें और Send SMS पर क्लिक करके सेंड कर दें।


160by2
यह भी एक अन्य फ्री sms सेवा है, जिसे Way2sms ने खरीद लिया है। इसके द्वारा भी आप फ्री और तेजी से sms सेंड कर सकते हैं, इसका क्रोम एक्सटेंशन भी उपलब्ध है।

अब Amazon के बजाय Snapdeal पर मिलेगा OnePlus One

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।