विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल की यह नई एंड्रॉयड एप नहीं होने देगी आपका डाटा Waste

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 30 Nov 2017 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:35 AM (IST)

अगर आपके फोन में मौजूद एप्स ज्यादा डाटा खर्च खपत कर रही हैं तो इस एप को करें डाउनलोड

गूगल की यह नई एंड्रॉयड एप नहीं होने देगी आपका डाटा Waste
गूगल की यह नई एंड्रॉयड एप नहीं होने देगी आपका डाटा Waste

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल ने एक एंड्रॉयड एप लॉन्च की है जिसे स्मार्टफोन के डाटा यूसेज को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। इस एप का नाम Datally है। इस एप के मदद से यूजर्स ये जान पाएंगे की कौन सी एप्स मोबाइल डाटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं। यह एप यूजर्स को डाटा यूसेज को खपत कम करने के तरीके बताएगी। साथ ही यह भी बताएगी की आपके आसपास कौन से वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध हैं जिनसे फोन कनेक्ट किया जा सकता है।

जानें एप के बारे में:

इस एप में सबसे ऊपर की तरफ एक बटन दिया गया है जिससे सभी बैकग्राउंड डाटा को बंद किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक बबल जैसे दिखने वाला ऑप्शन दिया गया होगा जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि कौन सी एप किस समय कितना डाटा इस्तेमाल कर रही है। अगर आप एंड्रॉयड फोन का काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं तो हो सकता है कि यह एप आपको ज्यादा पसंद न आए। ऐसा इसलिए क्योंकि एंड्रॉयड इस तरह का फीचर पहले से ही उपलब्ध कराता है। लेकिन यह फीचर सेटिंग्स के अंदर छिपे होते हैं।

अपने प्रोडक्टस को यूजर फ्रेंडली बनाना चाहता है गूगल:

Datally एप को गूगल के नेक्सट बिलियन यूजर्स इनिशिएटिव के तहत पेश किया गया है। गूगल का लक्ष्य अपने प्रोडक्ट्स को उन देशों में यूजर फ्रेंडली बनाना है जहां लिमिटेड मोबाइल कनेक्शन्स हैं। इसी के चलते गूगल स्टोरेज मैनेजमेंट जैसे बेसिक फीचर पर फोक्स कर रही है। इस एप के जरिए एक ही एप से डाटा यूसेज को कंट्रोल किया जा सकेगा। इस एप का साइज मात्र 6 एमबी है।

वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसी एप्स भी मौजूद हैं जो कम डाटा खपत करती हैं। उदाहरण के तौर पर: हाल ही में एक नई एप लॉन्च की गई है जिसके जरिए स्लो इंटरनेट या बिना इंटरनेट के भी वीडियो देखी जा सकती हैं। इस एप का नाम YouTube Go है।

YouTube Go के फीचर्स:

  • स्लो इंटरनेट या बिना इंटरनेट के भी वीडियो देख पाएंगे।
  • वीडियोज को डाउनलोड कर फोन में सेव कर पाएंगे। डाउनलोड की गई वीडियोज को ब्लूटूथ या वाई-फाई डायरेक्ट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएंगे।
  • इसके अलावा यूजर्स वीडियो को सेव कर ऑफलाइन भी देख सकते हैं।
  • इस एप के जरिए वीडियोज का डाउनलोड या देखने से पहले उसका प्रीव्यू देखा जा सकेगा। यूजर्स अपने मुताबिक एप पर वीडियो को सेव कर पाएंगे जिससे उन्हें ये पता रहे कि उनका डाटा कितना खर्च हो गया है।
  • वीडियो सेव करते समय यूजर वीडियो क्वालिटी भी अपने मुताबिक सेट कर सकते हैं।
  • डाउनलोड वीडियोज को यूजर्स कहीं भी और कभी भी बिना अतिरिक्त डाटा खर्च किए देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

अब आईफोन यूजर्स व्हाट्सएप चैट में ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियोज

अब भारतीय यूजर्स YouTube Go के जरिए स्लो और बिना इंटरनेट के भी देख पाएंगे वीडियोज

वेडिंग प्लानिंग में मददगार होंगी ये मोबाइल एप्स, जानें इनके बारे में

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।