यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चों के यौन शोषण का बदला लेने को किशोर से बर्बरता, बनाई वीडियो
तरनतारन में 17 साल के लड़के ने अपने पड़ोस के तीन छोटे बच्चों का यौन शोषण्ा किया। इसका बदला लेने ...और पढ़ें

जेएनएन, तरनतारन। शहर के गोल्डन एवेन्यू निवासी एक नाबालिग लड़कर अपने पड़ोसियों के तीन बच्चों को अश्लील वीडियो दिखा उनका कई दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इस बारे में बच्चों के परिजनाें को पता चला तो उन्हाेंने उस लड़के से खौफनाक बदला लिया। उन्हाेंने इस लड़के के गुप्तांग में लोहे की रॉड घुसाई अौर उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो वायरल होते ही तरनतारन पुलिस ने दो सगे भाइयों व एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बच्चों का यौन शोषण करने वाले नाबालिग लड़के के गुप्तांग में रॉड घुसाया
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय एक लड़का 30 मई को अपने पड़ोसियों के छह से 10 वर्ष आयु के तीन बच्चों को अपने घर बुलाकर ले गया। वहां उसने अश्लील वीडियो दिखाकर उनका शारीरिक शोषण किया। इन तीनों बच्चों ने जब अपने परिजनों को यह बात बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत आरोपी लड़के के परिवार से की। इस पर लड़के के परिजनो ने बच्चों के परिजनों से माफी मांगी। इसके बाद मामला ठंडा पड़ गया।
दो सगे भाइयों व महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद भी लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं अाया और उसने फिर बच्चों का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनकाे गुस्सा सातवें आसमान पर पुहंच गया। उन्होंने लड़के को सबक सिखाने की ठानी।
यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें
इसके बाद हरपाल सिंह, बलविंदर सिंह पहलवान, गोबिंद सिंह और एक महिला ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया। उन्होंने पहले लड़के के कपड़े उतारे फिर उसके गुप्तांग में लोहे की राॅड घुसेड़ दी। उन्होंने मोबाइल पर इसकी वीडियो भी बनाई ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल कर दी। पीडि़त लड़के की मां उसे लेकर एसएसपी के पास पहुंची अौर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी हरजीत सिंह के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड
आरोपी महिला बोली, पुलिस ने बिना पक्ष सुने दर्ज किया केस
पुलिस द्वारा मामले में नामजद महिला भारत-पाकिस्तान युद्ध में लापता हुए एक सैनिक की बेटी बताई जाती है। महिला का कहना है कि लड़के ने अश्लील वीडियो दिखा कर उसके बच्चे का शोषण किया था। इस वीडियो से उसका कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने उनकी शिकायत सुने बिना ही एकतरफा मामला दर्ज किया है, जो गलत है।
