विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के मंडप पर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 06 Jun 2017 04:28 PM (IST)

युवक महिला से शादी का वादा कर एक साल तक संबंध बनाता रहा। जब शादी का दिन तय हुआ तो दुल्हन उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया।

शादी के मंडप पर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा
शादी के मंडप पर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा

जेएनएन, हरियाना [होशियारपुर]। युवक एक साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने उससे शादी का वादा किया। शादी की तिथि व स्थान भी निर्धारित हो गया। महिला अपने परिजनों के साथ विवाह मंडप पर उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

खुणखुण गोबिंदपुर में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी 11 साल पहले लव मैरिज हुई थी। एक वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई। उसकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह पर अकेली रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कैलों निवासी सिमरजीत सिंह से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड

पीड़िता के मुताबिक सिमरजीत ने उससे शादी का वादा किया था। लगभग 10 दिन पहले उसने उससे कहा कि वे दोनों पिपलांवाला स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में शादी कर लेंगे। उसने बताया कि उसने शादी की सारी तैयारी कर ली और अपने माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई। गुरुद्वारा साहिब में सिमरजीत ने ही पाठी सिंहों का प्रबंध किया गया था, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह विवाह मंडप पर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: मेड ने मालिकन का कराया दुष्कर्म, फोटो खींचकर करती रही ब्लैकमेल

पीड़िता ने अब सिमरजीत के खिलाफ शादी का झूठा वादा कर उससे दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें: युवक ने मामा के साथ मिल युवती का अपहरण कर बनाया दुष्कर्म का शिकार