किशोर ने बड़ी बहन से दोपहर और छोटी से शाम को किया दुष्कर्म
एक किशोर ने दो बहनों को हवस का शिकार बना डाला। उसने बड़ी बहन को दोपहर को अपने पास बुलाया औ दुष्कर्म किया। फिर शाम को उसने छोटी बहन को भी हवस का शिकार बनाया।
जेएनएन, लुधियाना। बस्ती जोधेवाल स्थित विशाल नगर इलाके में एक 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को दो नाबालिग बहनों (6 व 7 वर्ष) के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी, मगर छोटी बच्ची ने मां को सारी बात बता दी। पिता के घर पर न होने की वजह से परिवार रविवार तक शांत रहा, लेकिन रविवार रात को पिता के आने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दी गई। रात करीब सवा 9 बजे पुलिस ने आरोपी निशांत के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित पर्चा दर्ज कर दिया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि वह फड़ी लगाता है। पत्नी व दो बेटियां 6 और 7 साल के साथ आरोपी के घर किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को वह शहर से बाहर चला गया था। इस दौरान आरोपी उसकी बड़ी बेटी को खेलने के बहाने अपने घर ले गया।
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
इस दौरान आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे भेज दिया और जाते समय उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। इससे उसकी बेटी सहम गई और घर जाकर किसी को कुछ नहीं बताया। शाम को उक्त आरोपी उसकी छोटी बेटी को बहाने से अपने कमरे में ले गया। जहां उसके साथ भी दुष्कर्म किया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बेटी ने घर आकर मां को सारी बात बता दी।
यह भी पढ़ें: महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार हुआ तो कोर्ट में मुकर गई
मां ने तुंरत अपने पति को फोन कर सारी बात बताई। पिता ने उसे शांत रहने व उसके आने का इंतजार करने के लिए कहा। रविवार की शाम को पिता घर आया तो उसने तुंरत बेटियों को ले जाकर थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने रात को उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बस्ती जोधेवाल थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि बच्चियों ने मां को उसी दिन सारी बात बता दी थी। लेकिन उन्होंने पति के आने का इंतजार किया। रविवार रात उन्होंने शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।