Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार हुआ तो कोर्ट में मुकर गई

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jul 2017 12:21 PM (IST)

    अंबाला में एक महिला ने अपने वकील पर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया तो महिला अदालत में अपने आरोप से मुकर गई।

    महिला ने वकील पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार हुआ तो कोर्ट में मुकर गई

    जेएनएन, अंबाला शहर। एक अधिवक्ता पर उनकी मुवक्किल ने पहले तो मुंशी के सहयोग से दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केस में ट्विस्ट आ गया। कोर्ट में महिला ने दुष्कर्म या अन्य किसी भी बात से इन्कार कर दिया। इस केस का सह अभियुक्त मनमोहन नगर निवासी मुंशी राजेश फरार है। वकील की गिरफ्तारी, उसे पुलिस का रिमांड पर लेना और महिला को कोर्ट में मुकरना ये सब बृहस्पतिवार को ही हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनीष की तरफ से कोर्ट में पेश वकील रोहित जैन ने पुष्टि कि महिला ने दुष्कर्म के आरोपों से इन्कार किया है। इसलिए पुलिस इस केस को रद करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस को दी गई महिला की शिकायत के अनुसार उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जग्गी कालोनी-फेस-3 निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार उसके वकील थे।

    यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

    महिला ने आरोप लगाया है कि मनीष ने उसे धमकी दी थी कि यदि उससे दोस्ती नहीं की तो वह उसका केस खराब कर देगा। मनीष ने उसे शादी का झांसा भी दिया था। जून 2017 में उसके केस का फैसला हो गया। केस में उसे 1.40 लाख रुपये मिले, जो मनीष ने यह कहते हुए रख लिए कि वह इस राशि से अपने जानकार ज्वेलर से जेवर बनवा देंगे।

    शिकायत में महिला ने कहा है कि बुधवार रात करीब आठ बजे जेवर दिखाने के बहाने मनीष ने उसको मुंशी राजेश के घर बुलवा लिया। वहां पर मनीष, मुंशी राजेश व ज्वेलर गौरव बैठकर बीयर पी रहे थे। उसे कोल्डड्रिंक दी गई। इसी दौरान गौरव ने मोबाइल फोन में जेवर की तस्वीर दिखाई। उसने गौरव को एक सेट का आर्डर दे दिया। उसके बाद गौरव वहां से चला गया।

    यह भी पढ़ें: कास्मेटिक क्रीम नहीं अब ये मशीन बनाएगी आपको खूबसूरत

    महिला ने आरोप लगाया कि गौरव के जाने के बाद मनीष ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। धमकी दी कि वह उसका केस खराब कर देगा और यदि किसी को बताया या शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देगा। बावजूद इसके जब उसने शोर मचाया तो मनीष ने बीयर की बोतल तोड़कर उसकी ठुड्डी व बाजुओं पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

    इसके बाद उसके साथ कई बार गलत काम किया गया। मुंशी राजेश बाहर निगरानी कर रहा था। वह वहां से जान बचाकर भागी तो रास्ते में परिवार वाले मिले। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का दर्ज कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया। बलदेवनगर चौकी इंचार्ज एएसआइ धर्मवीर सैनी तथा महिला एएसआइ कुलविंद्र कौर ने मनीष को रिमांड पर लिए जाने की पुष्टि की।