विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रॉपर्टी डीलर ने घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 07:22 PM (IST)

एक व्यक्ति ने महिला को अपने घर पर बुलाया और फिर उसे हवस का शिकार बना दिया। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रॉपर्टी डीलर ने घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
प्रॉपर्टी डीलर ने घर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

जेएनएन, पंचकूला। एक व्यक्ति ने महिला को ज्वेलरी दिखाने के बहाने अपने घर में बुलाया और फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना दी और फिर ब्लैकमेल कर उसे हवस का शिकार बनाने लगा। थाना सेक्टर 5 की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जसवीर गांव नाडा का रहने वाला है प्रॉपर्टी डीलर है।

ढकौली निवासी महिला के मुताबिक वह एक ज्वेलर्स के साथ डायमंड ज्वेलरी का काम करती है। 15 मई को उसे जसवीर सिंह का फोन आया। उसने बताया कि वह क्राइम ब्रांच पंचकूला में कार्यरत है। वह सेक्टर 21 पंचकूला में रहता है और उसे कुछ ज्वेलरी खरीदनी है। जसवीर ने उसे ज्वेलरी दिखाने के बहाने अपने घर पर बुला लिया।

यह भी पढ़ें: विवाह मंडप पर 'बालिका बधू' का हंगामा, चकमा देकर पहुंची पुलिस के पास

घर पहुंचने पर जसवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। उसे पीते ही महिला को बेहोशी छाने लगी। इसके बाद जसवीर ने उससे दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक अर्धबेहोशी की हालत में उसने विरोध भी जताया, लेकिन जसवीर ने उससे मारपीट की और चुप करा दिया।

यह भी पढ़ें: साली से करता है अश्‍लील हरकतें, परेशान पति ने पुलिस में दी श्‍ािकायत

यही नहीं, जसवीर ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी या इस बारे में किसी को बताया तो उसकी वीडियो और न्यूड फोटो इंटरनेट पर डालकर सबके सामने बदनाम कर देगा। आरोपी ने कहा कि वह पुलिस में है और उसकी पहुंच ऊपर तक है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

यह भी पढ़ें: रात को जबरन महिला के घर में घुसे गांव के दो युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

ब्लैकमेल कर कई बार बनाया हवस का शिकार

महिला के अनुसार इसके बाद आरोपी जसबीर सिंह ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ 24, 25 मई और 25 जून को फिर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तंग होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अपने बच्चों के साथ किराये पर रहती है। आरोपी उसे नुकसान का पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें: कास्मेटिक क्रीम नहीं अब ये मशीन बनाएगी आपको खूबसूरत

पुलिस कर रही जांच

सेक्टर 5 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है। जिस व्यक्ति पर महिला ने दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए हैं वह क्राइम ब्रांच नहीं बल्कि एक प्रॉपर्टी डीलर है। आरोपी को गांव नाडा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।